फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Games Gulmarg: गुलमर्ग में धूप में चमकी चांदी सी बर्फ... खेलो इंडिया विंटर गेम्स का हुआ आगाज, तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2024 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

गुलमर्गम में आयोजित विंटर गेम्स में खिलाड़ी स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नो माउंटेनियरिंग आदि खेलों में दम दिखने जा रहे हैं। दस राज्य स्की पर्वतारोहण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Winter Games Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर के विश्व विख्यात स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में बुधवार से खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शुभारंभ हो गया है। शीतकालीन खेलो इंडिया के चौथे संस्करण में बीस राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब एक हजार एथलीट, अधिकारी और सहायक कर्मचारी भाग लेने पहुंच हुए हैं। शीतकालीन खेल 25 फरवरी तक जारी रहेंगे।

इस दौरान खिलाड़ी स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नो माउंटेनियरिंग आदि खेलों में दम दिखने जा रहे हैं। दस राज्य स्की पर्वतारोहण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
Khelo India Winter Games Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
विंटर गेम्स का आयोजन पर्यटन विभाग, गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के सहयोग से युवा सेवा एवं खेल विभाग और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से आयोजित किया गया है। इसका आगाज शुभंकर की लांचिंग से हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
Khelo India Winter Games Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण देश के अन्य हिस्सों में आयोजित खेलो इंडिया खेलों की तर्ज पर किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा हिम तेंदुए को खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के शुभंकर के रूप में चुना गया है। इसका उद्देशय मूल निवासियों के उच्च पहाड़ी विकास के मुद्दों, इसके नाजुक पर्यावरण के साथ-साथ संरक्षण के प्रयासों के महत्व को उजागर करना है।

4 of 5
Khelo India Winter Games Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
इस बीच, आयोजकों ने एथलीटों और अधिकारियों के लिए आवास, परिवहन जैसी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। गौरतलब रहे कि जम्मू-कश्मीर ने अब तक खेलो इंडिया के सभी तीन संस्करणों की मेजबानी की है। प्रतिभागियों की संख्या में इजाफा हुआ है। क्योंकि देशभर के एथलीट अब खेल समारोह में भाग लेने के लिए गुलमर्ग पहुंचे हुए हैं। वार्षिक आयोजन ने स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों के अलावा जम्मू-कश्मीर में शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khelo India Winter Games Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
खेलों के आयोजन के लिए सचिन तेंदुलकर ने दी शुभकामनाएं

कश्मीर के दौरे पर आए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खेलों के आयोजन के लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने प्रतिभागी एथलीटों को खेल का आनंद लेने और यहां अपने प्रवास को यादगार बनाने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें