फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा: कश्मीर के ऐतिहासिक मंदिरों से पहुंचेगी अमरनाथ छड़ी मुबारक, 22 अगस्त को होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Tue, 29 Jun 2021 06:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के कारण इस साल भी छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की यात्रा सांकेतिक रहेगी। लेकिन इससे जुड़े सभी परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। 24 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ को धार्मिक रूप से प्रारंभ किए जाने के साथ जुड़े हुए अनुष्ठान में छड़ी विश्राम स्थल पहलगाम में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। छड़ी मुबारक के महंत दीपेंद्र गिरी ने राजभवन श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर छड़ी मुबारक यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम सौंपा। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया कि छड़ी मुबारक के लिए राज्य सरकार सभी उचित प्रबंध करेगी। इस दौरान श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पर उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार मौजूद थे। महंत दीपेंद्र गिरी के अनुसार यात्रा शेड्यूल में शिव शक्ति स्वरूपिणी पवित्र छड़ी मुबारक को 8 अगस्त अमावस्य के दिन पूजन के लिए ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर लेकर जाया जाएगा और अगले दिन 9 अगस्त को हरि पर्वत श्रीनगर स्थित मां शारिका भवानी के मंदिर में छड़ी मुबारक की पूजा अर्चना की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला

दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में स्थित श्री अमरेश्वर मंदिर में 11 अगस्त को छड़ी का पूजन कर उनके वहां स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला

श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में परंपरागत छड़ी पूजन करने के पश्चात महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में सीमित संख्या में साधुओं के साथ छड़ी मुबारक को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन 22 अगस्त को दक्षिण कश्मीर में समुद्र तल से 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में लेकर जाएंगे और वहां हिमलिंग के दर्शन किए जाएंगे।

4 of 5
श्री अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

श्रावण पूर्णिमा के दिन प्रात परंपरागत वैदिक मंत्रों से पूजन अर्चना करने के बाद एक विशेष सामूहिक पूजन किया जाएगा, जिसमें स्वामी अमरनाथ जी के समक्ष कोरोना महामारी को शीघ्र खत्म करने के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके साथ जम्मू कश्मीर की शांति और समृदि के लिए विशेष पूजा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ - फोटो : SELF

इस साल कोरोना महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है, लेकिन परंपरागत यात्रा से जुड़े सभी धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गुपकार गठबंधन की बैठक टलने से खड़े हुए कई सवाल, चल रहा है सियासी मंथन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें