फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Reopen: कश्मीर में ढाई साल बाद स्कूलों में लौटी रौनक, शिक्षकों ने बच्चों का फूलों से किया स्वागत

Thu, 03 Mar 2022 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों और कोरोना के कारण घाटी के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। प्रशासन के आदेश के बाद घाटी में सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। नियमों के मुताबिक सभी बच्चों को मास्क पहनकर स्कूल पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
School Reopen Srinagar - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में 32 माह (ढाई साल) बाद स्कूल खुले। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचने पर बच्चे काफी खुश दिखे, जिनका शिक्षकों ने फूलों के साथ स्वागत किया। कश्मीर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया।

विज्ञापन

2 of 5
School Reopen Srinagar - फोटो : बासित जरगर

पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों और कोरोना के कारण घाटी के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। पांचवीं कक्षा की छात्रा बुरहान ने बताया कि स्कूल पहुंचने पर वह काफी खुश है। इतने समय के बाद अपने दोस्तों से मिली हूं। ऑफलाइन कक्षा अच्छी है, क्योंकि इसमें शिक्षकों के साथ अच्छी बातचीत हो पाती है।

विज्ञापन

3 of 5
School Reopen Srinagar - फोटो : बासित जरगर

ऑनलाइन कक्षाओं में दिक्कत आती थी। छात्रा बिलकिस ने कहा कि वह आज करीब ढाई साल बाद स्कूल पहुंची है। बीते एक सप्ताह से तैयारी कर रही थी। डिजास्टर मैनेजमेंट के आदेशों के अनुसार छात्रों को मास्क पहनना जरूरी है। सुबह हर स्कूल के गेट पर मास्क की जांच के साथ हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा था। छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

4 of 5
School Reopen Srinagar - फोटो : बासित जरगर

एक स्कूल की अध्यापिका सुमैया ने कहा बच्चों के साथ शिक्षक और माता-पिता भी खुश हैं कि स्कूल खुले। कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्कूल को सैनिटाइज किया गया है। बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
School Reopen Srinagar - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर शिक्षा विभाग के निदेशक तसादुक हुसैन ने कहा कि करीब ढाई साल बाद सभी सरकारी और निजी स्कूल खोले गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। शिक्षकों को आदेश दिए हैं कि पहले कुछ सप्ताह जो बच्चों में मोबाइल के इस्तेमाल का चलन पिछले कई महीनों से शुरू हो गया था उस पर काम किया जाए। इसके अलावा छात्रों की हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें