फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को सलाम: मेजर रोहित को दी गई श्रद्धांजलि, नम आंखों के साथ हाथ में तिरंगा लिए दिखी पत्नी, देखिए तस्वीरें

Wed, 22 Sep 2021 01:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मेजर रोहित को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पटनीटॉप से सटे देवदार के जंगल में आर्मी एविएशन कोर का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और को-पायलट शहीद हो गए। मंगलवार को सुबह शिवगढ़धार पर पाटियां गांव के जंगल में क्रैश हुआ यह हेलिकॉप्टर ऑपरेशनल एरिया क्लीयरेंस की उड़ान पर था। दुर्घटना में शहीद हुए पायलटों की पहचान पंचकुला के मेजर अनुज राजपूत (28) और नोएडा के मेजर रोहित कुमार (35) के रूप में हुई है। शहीद हुए मेजर रोहित कुमार को उधमपुर के देविका पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं मेजर रोहित की पांच साल की बेटी भी पिता को आखिरी बार देखने के लिए वहां पर थी। बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे शिवगढ़धार क्षेत्र में जोरदार आवाज सुनाई दी। उस समय बारिश और धुंध का मौसम था। अनहोनी की आशंका होने पर लोग घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर को देख फौरन पुलिस को सूचित किया गया। पर्वतीय चोटी और घने जंगल वाले वाले इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

एसडीपीओ अहमद शफी जरगर पुलिस बल और सीआरपीएफ का दल सहायक कमांडेंट टेक चंद के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए निकले। सेना और वायुसेना की टीमें भी रवाना हुईं। एक घंटा पैदल चलने के बाद ये टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। वहीं, स्थानीय लोगों ने दोनों पायलटों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकालकर उन्हें शिवगढ़धार से पटनीटॉप के करलाह तक पहुंचाया, जहां से उन्हें चिनैनी तक एंबुलेंस में लाया गया। यहां केंद्रीय विद्यालय स्कूल परिसर में बने हेलिपैड से घायलों को एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर शिफ्ट किया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों पायलटों ने दम तोड़ दिया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आर्मी एविएशन कोर का हेलिकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था। पटनीटॉप के पास जंगल क्षेत्र के ऊपर घनी धुंध होने के चलते यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मेजर रोहित को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कमान प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि
हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलटों को उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि दोनों जांबाज पायलटों को सभी जवान और रैंक के अफसर सैल्यूट करते हैं। ड्यूटी के दौरान यह सबसे बड़ा बलिदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दोनों परिवाराें के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मेजर रोहित को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
जान जोखिम में उठा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए ग्रामीण
तकरीबन एक घंटा पैदल चलने के बाद ये टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पहले एक पायलट को निकाला, फिर फोन पर दूसरे पायलट के भी घायल होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने दोनों पायलटों को हेलिकॉप्टर से बाहर निकालकर उन्हें शिवगढ़धार से पटनीटॉप के करलाह तक पहुंचाया, जहां से उन्हें चिनैनी तक एंबुलेंस में लाया गया। हालांकि उपचार के दौरान दोनों पायलटों ने अंतिम सांसें लीं।
 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मेजर रोहित को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
शिवगढ़धार के पाटियां गांव के जंगल में हेलिकॉप्टर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। दुर्घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर तिलक राज, शादी लाल और प्रकाश के परिवार रहते हैं। जैसे ही उन्हें हादसे का पता चला तो वे धमाके वाली जगह की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मेजर रोहित को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां हेलिकॉप्टर का इंजन घने जंगल में पहाड़ की ढलान पर फंसा था। इंजन से जोरदार आवाज आ रही थी। वहां मौजूद परिवार के तमाम सदस्य जोखिम के बीच पायलटों को बाहर निकालने में जुट गए।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में कोहराम: एक साल बाद जवान का शव बरामद, बकरीद पर घर आए मंजूर का आतंकियों ने किया था अपहरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें