कश्मीर घाटी इन दिनों पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार है। देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। श्रीनगर के आस्तनमर्ग में पर्यटक और स्थानीय लोग इन दिनों पैराग्लाइडिंग का मजा ले रहे हैं। यह जगह श्रीनगर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर है। यहां आसानी से सार्वजनिक या निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है और आसमां से धरती के स्वर्ग की खूबसूरती को निहार सकते हैं।