फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अमरेश्वर मंदिर में छड़ी पूजन, उपराज्यपाल ने प्रदेश में सुख स्मृद्धि के लिए की प्रार्थना

Fri, 13 Aug 2021 10:45 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक छड़ी मुबारक का शुक्रवार को श्री अमरेश्वर मंदिर, अखाड़ा भवन, बुदशाह चौक, श्रीनगर में छड़ी पूजन किया गया। नाग पंचमी ((श्रवण शुक्ल पक्ष पंचमी) पर किए गए छड़ी पूजन में उपराज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा शामिल हुए। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में करवाए गए छड़ी पूजन में जम्मू कश्मीर में शांति और स्मृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। छड़ी पूजन में कोविड प्रोटोकाल के तहत सीमित साधु भी शामिल हुए। महंत गिरि ने कहा कि पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए विकट परिस्थितियों में भी छड़ी मुबारक चलती रही है। पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द करना पड़ा है। लेकिन उम्मीद है कि अगले साल कोविड टीकाकरण को पूर्ण कर लिया जाएगा और लाखों यात्री यात्रा के लिए आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
छड़ी पूजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
कोविड प्रोटोकॉल के तहत भक्तों को श्री अमरेश्वर मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक पवित्र गदा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

4 of 5
छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर छड़ी मुबारक को सीमित साधुओं के साथ पवित्र गुफा तक ले जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छड़ी पूजन - फोटो : अमर उजाला
श्री अमरेश्वर मंदिर में शिव भक्तों को छड़ी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए श्रीनगर पुलिस ने शहर में लगवाए होर्डिंग्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें