फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पिछले तीन दिन से 100 से कम केस हुए रिपोर्ट, 153 मरीज हुए ठीक

Wed, 18 Aug 2021 04:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दिन से 100 से कम संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में मंगलवार को 83 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश के 4 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला, जबकि 15 जिलों में प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले आए हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 153 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। जीएमसी डोडा में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिला रामबन, सांबा, उधमपुर और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। जिला जम्मू में 9 और श्रीनगर में 17 संक्रमित मामले मिले। जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 99.73 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें प्रदेश के 16 जिलों में 100 फीसदी टीकाकरण का दावा किया गया है।
अब तक 18 से अधिक (सिटीजन) वर्ग में 6529385 लोगों को टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
फ्रंट लाइन, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 7236739 लोगों को टीकाकरण किया गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी के तहत अब 18 से ऊपर आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन लगाने पर जोर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की प्रदेश कार्यकारी कमेटी ने कोरोना परिदृश्य की समीक्षा के बाद निर्देश जारी किए हैं।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना - फोटो : बासित जरगर
इसमें कहा गया है कि 18 प्लस के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षण संस्थानों के प्रमुख हर पंद्रह दिन में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना - फोटो : बासित जरगर
हालांकि अगले आदेश तक सभी शिक्षण संस्थान व कोचिंग सेंटर केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही करवा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम के जुलूस में पुलिस ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें