फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर से गांववासियों को मिलेगा रोजगार, जानिए कब है भूमि पूजन

Sat, 12 Jun 2021 12:08 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : नीखिल मेहता
दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर मंदिरों के शहर जम्मू से सटे सिद्दड़ा के मजीन गांव में 13 जून को भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास होगा। इसके लिए जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग तैयारियां कर रहे हैं। भूमि पूजन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी पहुंच रहे हैं। उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ सीमावर्ती इलाके का दौरा कर सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मंदिर के निर्माण के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय जम्मू से दस किलोमीटर दूर मजीन गांव में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 62.02 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। यह जमीन 40 साल की लीज पर दी गई है। लेकिन इसमें विस्तार का प्रावधान है। भूमि पूजन के लिए जरूरी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसमें सड़क को समतल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बालाजी मंदिर - फोटो : Social Media
भूमि पूजन स्थल पर आध्यात्मिक मंत्रोच्चारण के साथ सारी प्रक्रिया की जाएगी। मंदिर के निर्माण से मजीन गांववासियों के लिए रोजगार के साधन खुलेंगे। इसके साथ मजीन गांव का नक्शा बदल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
तिरुपति बालाजी
इस मंदिर में समय के साथ देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।

4 of 5
vaishno devi - फोटो : social media
इससे श्री माता वैष्णो देवी की तर्ज पर जम्मू में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक जम्मू में ऐसा कोई विशाल धार्मिक स्थल न होने के कारण तीर्थ यात्री रुक नहीं पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिरुपति बालाजी जम्मू-कश्मीर - फोटो : नीखिल मेहता
मंदिरमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर, वेद पाठशाला, आवासीय परिसर, पार्किंग आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- काजीगुंड-बनिहाल टनल: जम्मू और कश्मीर में 12 महीने जुड़ा रहेगा संपर्क, दो हफ्तों के भीतर टनल खुलने की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें