जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा में एक बेघर महिला के अस्थायी आश्रय से करीब ढाई लाख रुपये मिले हैं। ये नोट बोरियों में भरकर रखे गए थे। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले ढाई दशक से इस इलाके में भीख मांगकर गुजार कर रही थी। आश्रय स्थल से मिली करंसी में 10, 20, 50, 100 से 500 रुपये तक के नोट और सिक्के भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह नगर पालिका और तहसील प्रशासन की एक टीम बेघर महिला के अस्थायी आश्रय स्थल में उसका सामान पैक करने के लिए गई ताकि उसे किसी सरकारी आश्रय में स्थानांतरित किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को महिला के अस्थायी आश्रय में एक टीम को लगाया गया तो स्थल से सामान के अलावा तीन प्लास्टिक सब्जी पैकिंग बॉक्स और एक जूट का बैग मिला। बक्से को आश्रय स्थल के अंदर छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
2 of 5
तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और सिक्के मिले। बताया जाता है कि यह महिला यहां की रहने वाली नहीं हैं,और अब उसे भी यह याद नहीं कि वह कहां से आई थी।
विज्ञापन
3 of 5
मालूम हो कि उपायुक्त राजेश कुमार सवन ने कुछ दिनों पहले आदेश दिए थे कि कोरोना काल में बेसहारा लोगों को ढूंढ कर सरकारी आश्रय स्थलों में पहुंचा दिया जाए, ताकि इन्हें खाने-पीने की दिक्कत न हो। इसी के तहत इस महिला को भी शेल्टर होम ले जाया गया।
4 of 5
पैसे महिला को सौंपे जाएंगे या नहीं इस संबंध में एडीसी सुखदेव सिंह साम्याल ने बताया कि महिला के पास से दो लाख 58 हजार 507 रुपये मिले।