फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में ढील: एक दूल्हा लेकर आया दुल्हन, दूसरा निकला दुल्हन लेने, देखें तस्वीरें

Wed, 13 Sep 2017 11:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
जयपुुर कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में शुक्रवार देर रात हुए बवाल के बाद कर्फ्यू में ढील दी गई। इस ढील के दौरान सभी ने अपने अपने जरूरी काम निपटाए। इस दौरान दो शादियां भी सम्भव हो सकीं। इस ढील का फायदा उठाते हुए निकाह के बाद एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ले आया, वहीं दूसरा दूल्हा अपनी दुल्हन लेने के लिए दूसरे शहर के लिए निकल पाया। इसके अलावा लोगों ने दूध, दवाई और किराना का सामान लेने के लिए बाजार का रूख किया।
विज्ञापन

चंद घंटों में पढ़ा निकाह और दुल्हन लेकर लौटा दूल्हा

2 of 6
जयपुर कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू प्रभावित इलाकों में अब्दुल हक और अब्दुल सोहेल की शादी थी। कर्फ्यू में ढील होते ही दोनों की बारात पहाडग़ंज से रामगंज इलाके में फुटा खुर्रा आई थी। दो घंटे में ही जल्दी से बारात ले जाकर निकाह करवाया गया।
विज्ञापन

दुल्हन लेने दूसरे शहर के लिए निकला दूल्हा

3 of 6
जयपुर कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू में ढील मिली तो इमरान भी शादी के लिए निकाल पाया और दौसा के लिए रवाना हुआ। लेकिन कर्फ्यू में मिली ढील से निकाह मुकम्मल हो सका। जानकारी के मुताबिक ढील के कारण ही दूल्हे इमरान का शादी के लिए दौसा पहुंचना सम्भव हुआ।

नजर आई चहल पहल

4 of 6
कड़ी सुरक्षा के बीच लोग उमड़े बाजारों में - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू में ढील के दौरान लोग बाहर आ निकले और उन्होंने जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। बाजारों में एक बार फिर से चहल पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

घूमने ही निकल पड़े

5 of 6
बाजार में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। कर्फ्यू में ढील मिलते ही कई लोग खरीदारी करने आए तो कुछ बाजारों में घूमने निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते बाजार हुए पैक

6 of 6
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात रामगंज में हुए उपद्रव के बाद चार थानों, रामगंज थाना, गलता गेट थाना, माणक चौक थाना और सुभाष चौक थाना में कर्फ्यू लगाया गया था। जैसे ही छूट मिली, कुछ ही पलों में हजारों लोग बाजार में नजर आने लगे। गाड़ियों से लेकर पैदल निकले लोगों ने खूब खरीदारी भी की।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें