फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉवित्जर तोप: हैलीकॉप्टर से लटकाओ और कहीं भी ले जाओ, ऐसी हैं खासियतें

Wed, 13 Sep 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
हॉवित्जर तोप
जैसलमेर के पोकरण में कुछ दिन पूर्व प्रशिक्षण के दौरान हॉवित्जर तोप का अचानक बैरल फट गया। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई सैनिक घायल नहीं हुआ है। वहीं नयी तोप का बैरल फटने से इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। हालांकि इन तोपों की अपनी ही खासियतें भी हैं। डील के तहत भारतीय सेना को 145 तोपें मिलेंगी, जिससे सुरक्षा चाक चौबंद होगी। इस गन की सबसे अहम खासियत यह है कि हल्की होने के कारण इसे हैलीकॉप्टर से कहीं भी लाया-ले-जाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

बोफोर्स के मुकाबले होती हैं काफी हल्की

2 of 6
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना में सम्मलित होने जा रही हॉवित्जर तोप बोफोर्स के मुकाबले बहुत हल्की हैं। जहां बोफोर्स तोप का वजन करीब 13 टन है, वही हॉवित्जर का वजन चार टन ही है। हॉवित्जर को हेल्किॉप्टर के माध्यम से आसानी से पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के भारतीय सीमा पहाड़ी क्षेत्र में काफी दूरी तक है।
विज्ञापन

भारत में भी होंगी तैयार

3 of 6
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला
महत्पूर्ण जानकारी के अनुसार भारत को मिलने वाली 145 हॉवित्जर तोप में से 25 तोप भारत को तैयार मिलेंगी, जबकि बाकी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

चलाने के लिए चार-पांच सैनिकों की जरूरत

4 of 6
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला
हॉवित्जर तोप आधुनिक तकनी​क से लैस है इसलिए इस आॅपरेट करने के लिए केवल चार-पांच सैनिकों की आवश्यकता होती ही।
विज्ञापन

चालीस किमी तक लगाएगी निशाना

5 of 6
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला
जहां बोफोर्स की मारक क्षमता 20-25 किलोमीटर है, वहीं हॉवित्जर की मारक क्षमता 40 किलोमीटर तक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट में पांच गोले एक साथ चलेंगे

6 of 6
हॉवित्जर - फोटो : अमर उजाला
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार हॉवित्जर तोप से एक मिनट में पांच गोले दागे जा सकते है जबकि बोफोर्स तोप से इतनी समयावधि में केवल दो गोले ही दागे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें