फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: वसुंधरा को हाशिए पर रखने की रणनीति क्या खा गई मात? देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी हैरान

सार

राजस्थान की सत्ता से दूर हुए बीजेपी को चार साल का समय पूरा होने जा रहा है। करीब इतना ही समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर रहते हुए हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी हैरान - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की सत्ता से दूर हुए बीजेपी को चार साल का समय पूरा होने जा रहा है। करीब इतना ही समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर रहते हुए हो गया है। लेकिन, खबर है कि हाल में देवदर्शन यात्रा के जरिए राजे ने जो हुंकार भरी, उससे बीजेपी में उनके विरोधी खेमे की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा राजे ने हाल ही में अपने बीकानेर दौर में चार जनसभाएं कीं। सभाओं में उमड़ी भीड़ उनके विरोधियों को परेशान करने वाली साबित हुई। विरोधी इस बात से हैरान हैं कि चार साल तक पार्टी के कैडर से दूर रहने के बाद भी राजे के समर्थन में पार्टी के विचारधारा से जुड़े चेहरे खुले में नजर आ रहे हैं। अब राजे विरोधी अपनी इस बड़ी चूक को सुधारने की कवायद में लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
वसुंधरा को हाशिए पर रखने की रणनीति क्या खा गई मात - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, साल 2018 में चुनाव में हार का मुंह दिखाने में बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी और शह मात के खेल की बड़ी भूमिका थी। चुनाव में हार के साथ ही बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने वसुंधरा को दरकिनार कर दिया। हालांकि, उनके नाम का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर रखा गया, लेकिन राजस्थान संबंधी बीजेपी के निर्णयों में उनकी कोई भूमिका नहीं रखी गई। यही व्यवहार राजे समर्थक नेताओं के साथ प्रदेश बीजेपी की कमान संभाले बैठे नेताओं का रहा।

4 of 8
वसुंधरा का देवदर्शन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यहीं प्रदेश के नेताओं की रणनीतिक चूक रही। आज पार्टी के बाहर और पार्टी के अंदर चार साल से चुप्पी लगाए बैठे यही नेता अब राजे के लिए पॉवर बैकअप बन रहे हैं। यही नेता राजे के दौरों में भीड़ जुटाने से लेकर अन्य तरह के प्रबंधन का काम कर रहे हैं। उसके पीछे की वजह इन नेताओं को खुद के राजनीतिक वजूद को बनाए रखना है। क्योंकि अगला साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का है। इसलिए बीजेपी के विचारों से जुड़े यह नेता वसुंधरा को मजबूती देने में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
वसुंधरा की देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी में वसुंधरा राजे विरोधी गुट मान कर चल रहा है कि राजस्थान की 200 विधानसभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री समर्थकों की टीम मौजूद है। यह वही लोग हैं, जिन्हें पार्टी ने हाशिए पर डाल रखा था।
विज्ञापन

6 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी हैरान - फोटो : अमर उजाला
कुछ बड़े नामों की चर्चा की जाए तो बीकानेर संभाग में पूर्व मंत्री देवी सिंह भार्टी, राजकुमार रिणवा, युनूस खान, कालीचरण सराफ, श्रीचंदकृपलानी, राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और उदयपुर संभाग में रणधीर सिंह भिण्डर सहित अन्य नेताओं की लम्बी लिस्ट है, जो वसुंधरा के दौरों में जान फूंकने का काम करते हैं। प्रदेश नेताओं की इस तरह के नेताओं को हाशिए में रखने की रणनीति ने इन नेताओं का एकजुट कर डाला है।
विज्ञापन

7 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी के रणनीतिकारों को इसका एहसास होते ही पार्टी ने अब साल 2018 से कुनबे के बाहर बैठे नेताओं की घर वापसी पर काम करना शुरु कर दिया है। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और संघ के करीबी माने जाने वाले विधायक वासुदेव देवनानी की एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी घर वापसी करने वाले नेताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा को जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही बाहर बैठे नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
देवदर्शन यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के रणनीतिकार घर वापसी के इस मिशन से एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कुनबे को एकजुट करने की कवायद करेंगे। वहीं पार्टी के रूख के कारण आने वाले समय में संगठन के लिए सिरदर्द बन सकने वाले नेताओं को भी अपने साथ लेने की कोशिश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें