फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IAS टीना डाबी ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना पहला करवाचौथ, हाथों में रचाई मेहंदी, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Oct 2022 11:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

साल 2015 की आईएएस टॉपर व जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। टीना अगर किसी मंच पर मंचासीन हो या वॉक करने सड़क पर भी निकल जाएं तो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती है।
विज्ञापन
1 of 7
आईएएस टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला
इसी साल टीना डाबी की आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ शादी हुई है। शादी के बाद उनका यह पहला करवाचौथ का त्योहार था। करवाचौथ पर जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। उन्होंने सफाई अभियान में हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आईएएस टीना डाबी और उनके पति - फोटो : अमर उजाला
आईएएस टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करवाचौथ के मौके पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उनके हाथों में रची हुई खूबसूरत मेहंदी साफ तौर पर नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 7
सफाई अभियान में शामिल टीना और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी की ये तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब वह बीते दिन स्वच्छता अभियान में शामिल हुई थीं। यहां जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए उन्होंने एक बार फिर से अपने हाथों में झाड़ू थामी। टीना डाबी ने आम लोगों के साथ गड़ीसर झील पर श्रमदान किया।

4 of 7
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का अभियान - फोटो : अमर उजाला
IAS टीना डाबी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो, इसके लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। इसके अन्तर्गत उन्होंने गड़ीसर झील पर शुरू हुए श्रमदान एवं अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

5 of 7
श्रमदान करते हुए टीना - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप के साथ टीना का यह पहला करवाचौथ का व्रत था। इस यादगार लम्हे को वे कैसे मिस कर सकती थी। इसके चलते उन्होंने भी अपने पत्नी धर्म को निभाते हुए सामान्य महिला की तरह ही हाथों में मेहंदी रचाई और व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

6 of 7
आईएएस टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला
टीना जहां करवाचौथ के अवसर पर अपने पति की दीर्घायु के लिए हाथों में मेहंदी रचा हिंदू परंपरा के अनुसार करवा चौथ के व्रत का पालन किया, वही वें अपने कर्तव्य पालन में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। फिर चाहे वे कर्तव्य प्रशासनिक व्यवस्था का हो या शहर में स्वच्छता का या फिर बालिका शिक्षा का वे हर मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं और बखूबी अपने काम को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वच्छ जैसाणा अभियान - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले साल 2018 में उन्होंने अपने बैच के सेकेंड टॉपर आईएएस अतहर आमिर खान से शादी की थी। हालांकि, बाद में साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें