फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के फिल्मकारों के लिए भी अजूबा है यहां शूटिंग करना

Wed, 06 Sep 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
चांद बावड़ी
हॉलीवुड फिल्में बेहतरीन लोकेशन के लिए जानी जाती है। लेकिन पिछले एक दशक में इसी तरह का ट्रेंड बॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिला है। जब अनछुए लोकेशंस बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे लोकेशन तलाशने के लिए बॉलीवुड के फिल्मकार अब राजस्थान के बेहतरीन शूटिंग लोकेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसा ही एक शूटिंग लोकेशन है राजस्थान के दौसा जिले में स्थित आभानेरी। यहां की चांद बावड़ी हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के फिल्म डायरेक्टरों का आकर्षित किया है।
विज्ञापन

नेशनल अवार्ड विनर ओमांग को पसंद आई ये लोकेशन

2 of 6
फाइल फोटो।
 हाल ही में यह लोकेशन तब चर्चा में आई जब बॉलीवुड के संजू बाबा अपनी कमबैक मूवी भूमि का क्लाइमेक्स शूट करने यहां पहुंची। संजय दत्त की यह फिल्म इसी माह की 22 तारीख को सिनेमाघरों में पहुंच रही। नेशनल अवॉर्ड विनर निर्माता-निर्देशक ओमांग कुमार को चांद बावड़ी की लोकेशन बेहद पसंद आई। इसलिए उन्होंने राजस्थान के इस हिस्से में क्लाइमेक्स शूट किया।
विज्ञापन

'द डार्क नाइट राइज' की शूटिंग हो चुकी है यहां

3 of 6
द डार्क नाइट राइज
चांद बावड़ी में हॉलीवुड के बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली 'द डार्क नाइट राइज' की शूटिंग हो चुकी है। वर्ष 2012 में आयी इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया था। इस फिक्शन मूवी में लीड रोल में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन, गैरी ओल्डमेन थे।

यादगार रहे हैं यहां शूट हुए सीन

4 of 6
द फॉल मूवी सीन
 इसके अतिरिक्त चांद बावड़ी में वर्ष 2006 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल' की भी शूटिंग हो चुकी है। ली पेस स्टारर इस फिल्म को तरसेम सिंह ने डायरेक्ट किया था। 'द फॉल' अंग्रेजी के साथ रोमानियन व लेटिन लेंग्वेज में भी रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

कॉमेडी ड्रामा भी हो चुके हैं शूट

5 of 6
फाइल फोटो।
वहीं चांद बावड़ी लोकेशन बेस्ट एक्जोटिक मेरीगोल्ड होटल मूवी के लिए भी पसंद की गई। यह एक कॉमेडी ड्राम मूवी थी। जिसे जॉन मेडन ने डायरेक्ट किया था। वर्ष 2011 में आई इस फिल्म में मुख्य किरदारों में ज्यूडी डेंच, देव पटेल सहित अन्य कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार की हिट मूवी का गाना भी हुआ था शूट

6 of 6
भूलभूलैया के गाने में चांद बावड़ी पर अमीषा पटेल
वहीं बॉलीवुड के एक फेमस फिल्म 'भूल भूलैया' के एक गाने की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। इस फिल्म में मुख्य किरदारों में अक्षय कुमार व विद्या बालन व अमीषा पटेल थे। अमीषा पटेल को लेकर यहां एक गाना शूट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें