बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक दुनिया से चले जाने से पूरा देश स्तब्ध है और उनके फिल्मी कॅरिअर को खूब याद किया जा रहा है। 4 साल की उम्र से ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली श्रीदेवी से राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर एक खास याद जुड़ी हुई है, जो बहुत कम लोग जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
इस गाने पर डांस हुआ था काफी चर्चित
2 of 5
lamhe movie
साल 1991 में आई फिल्म लम्हे में श्रीदेवी ने 'मोरनी बागा मा बोले आधी रातमा छननछन चूड़ियां खनक गई देख साहिबां चूड़ियां खनक गयी हाथ मा' शीर्षक गाने पर शानदार राजस्थानी नृत्य पेश किया था। इस गाने को आज भी शादियों संगीतों में बजाया जाता है।
विज्ञापन
अनिल कपूर बने थे राजस्थानी जमींदार
3 of 5
sridevi and anil kapoor
अनिल कपूर और श्रीदेवी की सूपरहिट फिल्म लम्हे में अनिल कपूर एक अमीर राजस्थानी जमींदार का वीरेंद्र प्रताप का किरदार निभाया था वहीं श्रीदेवी ने अनिल कपूर के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की पल्लवी का किरदार निभाया था जिनमें दोनों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है।
श्रीदेवी के कपड़ों को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
4 of 5
श्रीदेवी
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि फिल्म लम्हे के गाने 'मोरनी बागा मा बोले आधी रातमा छननछन चूड़ियां खनक गई देख साहिबां चूड़ियां खनक गयी हाथ मा' में श्रीदेवी ने जो राजस्थानी ड्रेस पहनी हुई थी उसे जानी मानी फैशन डिजायनर नीता लुल्ला ने डिजायन किया था। इस ड्रेस में श्रीदेवी इतनी आकर्षक लग रहीं थी कि उनकी ड्रेस को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
श्रीदेवी पर फिल्माए गए मोरनी गाने की शूटिंग किसी सेट पर नहीं बल्कि राजस्थान के असली रेत के धोरों पर हुई थी। इस सूपरहिट गीत को ईला अरुण और लता मंगेशकर ने अपनी आवाजें दी थी।