फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां विदेशी सैलानियों के साथ खेली जाती है कपड़ा फाड़ होली

Sat, 24 Feb 2018 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
कपड़ा फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला
होली का त्यौहार रास, रंग और रोमांच का है। रंग-बिरंगे माहौल को महसूस करने और इसमें डूबने के लिए विदेशी भी यहां खिंचे चले आते हैं। यहां होली सिर चढ़कर बोलती है। आखिर यहां की होली का नाम भी तो कपड़ा फाड़ होली है।
विज्ञापन

यहां अलग ही छाता है खुमार

2 of 5
कपड़ा फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला
यूं तो राजस्थान में होली के त्यौहार पर अलग अलग रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन ब्रहृमानगरी पुष्कर में होली का खुमार कुछ अलग हटकर ही छाता है, जिससे न तो देशी और न हीं विदेशी बच पाते हैं।
विज्ञापन

देश-विदेश में जमाई धाक

3 of 5
कपड़ा फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर की 'कपड़ाफाड़' होली ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी धाक जमा ली है, जिसके चलते महीने भर पहले से ही पुष्कर में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पुष्कर की 'कपड़ाफाड़' होली धीरे धीरे एक ग्लोबल इवेंट के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

एक दूसरे के साथ जमकर खेलते हैं होली

4 of 5
कपड़ा फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की भीड़ के चलते पुष्कर के सभी होटल्स खचाखच भर गए हैं, वहीं न्यू ईयर के बाद पुष्कर के बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। यहां विदेशी सैलानियों के साथ स्थानीय और देशी पर्यटक बड़ी धूमधाम के साथ होली खेलते हैं और एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ते हैं, हालांकि इस दरमयान आज तक कभी कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा है क्रेज

5 of 5
कपड़ा फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला
ये होली पुलिस प्रशासन की निगरानी में ही खेली जाती है। गौरतलब है कि विदेशियों में भारत के त्यौहारों को लेकर पिछले कुछ समय से काफी क्रेज बढ़ा है ऐसे में होली का त्यौहार विदेशी लोगों को काफी भाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें