राजस्थान में स्थित रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान बाघों में बढ़ती संख्या के लिए प्रख्यात है। यहां देश विदेश से हजारों पर्यटक हर साल बाघ दर्शन के लिए आते हैं। यह जयपुर से 130 किलोमीटर की दूरी पर सवाईमाधोपुर जिले में स्थित है। राजस्थान में पहुंचकर यदि बाघों से आबाद इस जंगल को नहीं देखा, तो समझ लीजिए कि कुछ अधूरा रह गया।
Trending Videos
विज्ञापन
ये जंगल है 62 बाघों से आबाद
2 of 6
रणथम्भौर नेशनल पार्क
इस जंगल में एेसे नजारे आम हैं। यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक बाघों के दर्शन कर खुशी खुशी निकलते हैं। इस जंगल में करीब 62 बाघ है। एेसे में अधिकतर पर्यटकों को बाघों के दर्शन हो जाते हैं। बाकी आपकी किस्मत है।
विज्ञापन
गर्मियों में बढ़ जाते हैं बाघ दर्शन के चांस
3 of 6
रणथम्भौर नेशनल पार्क
गर्मियों में इस जंगल में आने से बाघों के दर्शन करने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। बाघ पानी पीने के लिए निकलते हैं और गर्मी के बचाव से पानी नें डुबकी लगाने भी झील में आते हैं।
नजदीक भी आ जाता है बाघ
4 of 6
रणथम्भौर नेशनल पार्क
रणथम्भौर में कई बार एेसा हुआ है कि बाघ आपसे बस कुछ ही फीट दूरी पर होता है और आप रोमांचित हो जाते हैं। यहां जिप्सी और कैंटरों में पर्यटकों को जंगल में ले जाया जाता है। बाघ जहां जहां से निकलता है, वहां वहां शांति छा जाती है। इस माहौल को यहां आप महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
बाघों के शावक भी कर देते हैं रोमांचित
5 of 6
रणथम्भौर नेशनल पार्क
रणथम्भौर में हर वर्ष नन्हे मेहमानों के आने की खुशखबरी आ जाती है। अभी भी जंगल में दजर्न भर शावक हैं। आपकी किस्मत अच्छी हो, तो बाघिन अपने बच्चों के साथ घूमती हुई दिखाई दे सकती है।