एक एेसा बाजार परवान चढ़ा हुआ है, जहां सियासत से लेकर बॉलीवुड के ग्लैमरस चेहरे खूब जमकर बिकते हैं। सबके दाम भी अलग-अलग हैं। पीएम मोदी का चेहरा हो तो खरीदार ज्यादा रुचि दिखाता है, वहीं बाहुबली का एक्शन भी ग्राहकों को लुभा रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हों या फिर दबंग सलमान खान, सभी कतार में लगे हैं।
विज्ञापन
पसंद में मोदी हैं टॉप पर
2 of 5
पीएम मोदी व राहुल गांधी की पतंग
- फोटो : अमर उजाला
चौंकिए मत, मामला मकर संक्रांति के पर्व से जुड़ा है। संक्रांति पर पतंगों की बिकवाली काफी बढ़ गई है। पतंगों को लेकर देश के जाने माने चर्चित चेहरों की डिमांड भी खूब हो रही है। इनमें टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बने हुए हैं।
विज्ञापन
बज रहा है योगी आदित्यनाथ का भी डंका
3 of 5
मोदी के साथ आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
अगर बात सियासत की करें तो पतंगों पर सियासी चेहरों की कोई कमी नहीं है। गुजरात चुनाव की सरगर्मी के चलते राहुल गांधी और पीएम मोदी की टक्कर वाली पतंग खासी चर्चा में हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ की पतंगों भी खूब बिक रही हैं।
यहां भी छाया हुआ है बाहुबली का एक्शन
4 of 5
बाहुबली की पतंग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारे भी पतंगों में नजर आ रहे हैं। अपने कलेक्शन से धमाल मचाने वाली फिल्म बाहुबली भी पतंगों पर छाई हुई हैं। बच्चों को ये पतंग खासी पसंद आ रही हैं।
बाहुबली के अलावा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चौपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, यामी गौतम, श्रद्धा कपूर की पतंगें भी मिल रही हैं। इन पतंगों को कीमत दो रुपए से लेकर बीस रुपए तक की है।