आज मेवाड़ की धरती से समूचे राजस्थान को हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का तोहफा देने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर पहुंचे हैं। पीएम आज झीलों की नगरी में 15 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अंत में प्रताप गौरव केंद्र का अवलोकन किया। पीएम ने आज उदयपुर आने से पहले ट्वीट के जरिए प्रताप गौरव केंद्र जाने के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
100 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट
2 of 5
प्रताप गौरव केंद्र का हवाई नजारा
पिछले साल 'झीलों की नगरी' उदयपुर में प्रताप गौरव केंद्र का उद्घाटन किया गया था। प्रताप गौरव केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने किया था। 100 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में अब तक 40 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
यहां मेवाड़ के इतिहास से जुड़ी हर चीज की प्रतिमा
3 of 5
मेवाड़ के इतिहास की गौरवगाथा कहती ये मूर्तियां
प्रताप गौरव केंद्र में मेवाड़ के ऐतिहासिक इतिहास को आकृतियों और प्रतिमाओं के जरिए संजोया गया है। लगभग 20 एकड़ में फैली इस जगह का चप्पा चप्पा मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की गाथा कहता है।
ये चीजें हैं खास
4 of 5
मीरा की प्रतिमा
प्रताप गौरव केंद्र में मेवाड़ और राजस्थान के शूरवीर महाराणा प्रताप से जुड़ी करीब 60 पेंटिग्स और कलाकृतियां मौजूद है। इसके अलावा यहां भारत माता मंदिर,भारत दर्शन दीर्घा,महाराणा प्रताप आर्ट गैलेरी,पानी का खूबसूरत तालाब,क्लॉक रूम हैं।
महाराणा प्रताप की 57 फीट उंची प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
अरावली के बेहद खूबसूरत पहाड़ों के बीच स्थित महाराणा प्रताप गौरव केंद्र में मेवाड़ के शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप की 57 फीट उंची प्रतिमा मौजूद है जो यहां की सबसे ज्यादा शान बढ़ाती है। पीएम मोदी के गौरव केंद्र पहुंचने के बाद
पीएम भी इस मूर्ति को देखकर काफी अभिभूत हो गए।