फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झीलों की नगरी ने ओढ़ी हरियाली चादर, देखकर खिल जाएगा मन

Mon, 28 Aug 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर - फोटो : amar ujala
बारिश के दौर ने एक बार फिर झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध मेवाड़ को हरियाली की चादर ओढ़ा दी है। इसे देखकर यहां हर किसी का मन खिल जाए, ऐसा मनोहारी नजारा...

बारिश की बूंदों ने उदयपुर का ऐसा श्रंगार किया है जिसे देखकर पर्यटकों की आवाजाही भी यहां शुरू हो चुकी है। बांधों पर पानी की चादर चल रही है तो पहाड़ों पर हरे-हरे पेड़ बोल उठे हैं।

 
विज्ञापन

हर ओर फैली है हरियाली

2 of 5
उदयपुर - फोटो : amar ujala
मेवाड़ के राजसमन्द जिले में स्थित अरावली पर्वत शृंखला की ​हरियाली देखकर लगता है कि ये पर्वत अभी बोल उठेंगे। ऐसा नजारा यहां नाथद्वारा से उपली ओडन होते हुए रास्ते में आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

छलकता पानी देखने पहुंच रहे पर्यटक

3 of 5
उदयपुर - फोटो : amar ujala
सेमा से आगे स्थित बाघेरी नाका से छलक रहा पानी यहां पर्यटकों को खासा आकर्षित करने लगा है। पहाड़ों के बीच इस बहते जल को कैमरों में कैद करने के लिए यहां घूमने आने वाले लोग भी खूब दिख रहे हैं।

तस्वीर जिसे साथ ले जाना चाहेंगे

4 of 5
उदयपुर - फोटो : amar ujala
कुंभलगढ़ किले से जब चारों ओर देखा जाए तो केवल प्रकृति का अनुपम सौंदर्य ही आपको देखने को मिलेगा। यहां ठंडी हवा आपको और भी मन प्रफुल्लित कर देगी। यहां आने वाला हर कोई इसे तस्वीर में कैद कर अपने साथ ले जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता भी एडवेंचर से कम नहीं

5 of 5
उदयपुर - फोटो : amar ujala
केलवाड़ा से कुंभलगढ़ के किले की दूरी महज 6 किलोमीटर की है, लेकिन रास्ता भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है। रास्ते में एक ओर पहाड़ दिखते हैं तो दूसरी ओर पानी। हालांकि, अब तो यहां केलवाड़ा से किले तक दोनों ओर महंगे रिसोर्ट भी बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें