फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: लौट आए अच्छे दिन, सभी 7 मैचों के लिए तैयार है ये ऐतिहासिक स्टेडियम

Thu, 15 Feb 2018 12:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन सात अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह सीजन काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस सीजन में न केवल आईपीएल की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स वापसी कर रही है, बल्कि गुलाबी नगरी में भी आईपीएल की चमक बिखरेगी। बीते करीब चार वर्षों से बीसीसीआई का प्रतिबंध झेल रहे आरसीए के अच्छे दिन लौट आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

शेड्यूल ने दौड़ा दी खुशी की लहर

2 of 5
फाइल फोटो।
बीसीसीआई ने जब बुधवार को आईपीएल का शेड्यूल जारी किया तो उसमें सात मैच जयपुर के ऐतिहासिक एसएमएस स्टेडियम में होने की भी घोषणा सम्मलित थी। वहीं दूसरी और बैन झेल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम दो वर्ष बाद फिर से आईपीएल में वापसी कर रही है और अपने घरेलू मैदान पर सात मैच खेलेगी। 
विज्ञापन

जयपुर में पहला मैच 11 अप्रेल को

3 of 5
फाइल फोटो।
शेड्यूल के अनुसार राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 11 की शुरूआत नौ अप्रैल को हैदराबाद में करेगी। जबकि जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में पहला मैच 11 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेला जाएगा। गौरतलब है कि आईपीएल की जयपुर में वापसी के बाद आरसीए से लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है।

तैयारियां जोरों पर 

4 of 5
आरसीए चेयरमैन
इन दिनों एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैचों को लिए जोरदार तैयारियां की जा रही है। हाल ही में बीसीसीआई की टीम ने भी एसएमएस स्टेडियम को दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था। बीते वर्ष हुए आरसीए चुनाव के बाद और ललित मोदी की आरसीए से विदाई के बाद जयपुर में क्रिकेट के अच्छे दिन लौटे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष 51 दिन चलने वाले आईपीएल में 60 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मैचों का इंतजार

5 of 5
फाइल फोटो।
आईपीएल की जयपुर में वापसी के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि जयपुर में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी होगी। करीब पांच वर्षों से एसएमएस स्टेडियम में कोई मैच नहीं हुआ है। लेकिन यह वर्ष राजस्थान क्रिकेट के लिए खास रहा है। बीसीसीआई का प्रतिबंध हटने के साथ ही कमलेश नागरकोटि जैसे क्रिकेट सितारों ने राजस्थान क्रिकेट का नाम खासा रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें