फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफेक्ट से 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'फेंटास्टिक 4' में जान डालने वाले जुआन की ये कैसी मौत

Tue, 21 Nov 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जुआन पेब्ले लैम्पे
जुआन पेब्ले लैम्पे एक ऐसा नाम है जिसे हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बेहतरीन ग्राफिक्स इफेक्ट का श्रेय जाता है। लेकिन शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि 29 वर्षीय इस बेहतरीन ग्राफिक्स डिजाइनर की मौत जयपुर में बड़े ही अजीबोगरीब तरह से होगी। दरअसल गुलाबी नगरी घूमने आए जुआन जब शनिवार को जयपुर शहर में घूम रहे थे तभी अचानक दो सांडों की लड़ाई में फंस गए और एक सांड ने उनके गले में सींग मार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

एम्बुलेंस ही बन गई मौक का कारण

2 of 5
फाइल फोटो।
घायल जुआन को जब एम्बूलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो आॅक्सीजन के अभाव में उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल एम्बुलेंस में अॉक्सीजन की व्यवस्था ही नहीं थी। इस दौरान उनकी पार्टनर पौला हैनीनन उनके साथ थी। जुआन का 24 नवंबर को ही जन्मदिन था। पौला ने बताया कि उनकी जुआन से अगले वर्ष शादी होने वाली थी।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति से थे प्रभावित

3 of 5
फाइल फोटो।
न्यूजीलैंड में रहने वाले जुआन ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7', 'गार्जियन आॅफ द गैलेक्सी', 'फेंटास्टिक फोर' सहित कई हालीवुड फिल्मों में ग्राफिक्स इफेक्ट दिए थे। जुआन को भारत से खासा लगाव था। उन्होंने पार्टनर पौला से कहा था कि अगर उनकी मौत हो जाए, तो उन्हें दफनाया नहीं जाए अपितु उनके शव को हिन्दु संस्कृति के अनुसार जलाया जाए।

श्रीलंका जाने वाले थे जुआन

4 of 5
फाइल फोटो।
जुआन भारतीय संस्कृति को खासा पसंद करते थे। इसलिए वे सबसे पहले पुष्कर गए और फिर जयपुर घूमने आए थे। इसके बाद जुआन श्रीलंका जाने वाले थे। वहीं जुआन की मौत के बाद गुलाबी नगरी में आवारा पशुओं की समस्या और चिकित्सा सेवाओं पर भी पुन: सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंटीना में होगा अंतिम संस्कार

5 of 5
फाइल फोटो।
वहीं जुआन की पार्टनर पौल के अनुसार जुआन का अंतिम संस्कार अर्जेंटीना में किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार को सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएंगी। जिसके बाद जुआन का शव उन्हें मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें