मोती डूंगरी मंदिर
- फोटो : Social Media
वाहनों की पूजा के लिए लगती हैं लंबी कतारें
जयपुर में मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर जयपुरवासियों के लिए प्रथम अराध्य माने जाते हैं। मान्यता है कि यदि कोई भी व्यक्ति नया वाहन खरीदता है तो उसे सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर में लाने की परंपरा है। ऐसे में नवरात्रा, रामनवमी, दशहरा, धनतेरस और दीपावली जैसे खास मुहूर्त पर वाहनों की पूजा के लिए यहां लंबी कतारें लग जाती हैं। मान्यता है कि नए वाहन की यहां लाकर पूजा करने से वाहन का एक्सीडेंट नहीं होता।