फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RGR Olympics: आज से राजस्थान में खेलों का महाकुंभ, मां-बेटी की टक्कर, दादा-दादी भी दिखाएंगे दम, देखें तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2022 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RGR Olympics: आज से राजस्थान में खेलों का महाकुंभ, मैदान में दिखेगा 'लगान' जैसा नजारा, देखें यह तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 6
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के बारे में सब कुछ जानिए। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में सोमवार से खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक शुरू होने वाला है। प्रदेश के लगभग सभी गांव में खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियों जोरों से चल रहीं हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं की टीमें अपने-अपने खेल का अभ्यास करने में जुटी हुईं है। खास बात है कि इस महाकुंभ में बच्चों के दादा-दादी, चाचा-चाची, नाना-नानी और मम्मी-पापा भी खलते नजर आएंगे। सरकार ने ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेने के लिए किसी तरह की उम्र तय नहीं की है। ऐसे में खेलों के इस आयोजन में सभी लोग भाग ले रहे हैं। आइए अब देखते हैं ग्रामीण ओलंपिक से जुड़ी कुछ तस्वीरें और इसके बारे में भी जानिए...। 
विज्ञापन

2 of 6
गांव में कबड्डी का अभ्यास करतीं महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
30 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे, दो लाख टीमें बनाई गईं 
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस ओलंपिक में प्रदेश के 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें दो लाख टीमें बनाई गई हैं। जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, लड़के और लड़कियां शामिल हैं। खेलों के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं। यहां खिलाड़ियों को सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन

3 of 6
क्रिकेट खेलते बुजुर्ग खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
जानें कब और कैसे होगा आयोजन  
ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है और यह पांच अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार से एक सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों का आयोजन होगा। इसी तरह से 12 से 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर, 22 से 25 सितंबर तक जिला और राज्य स्तर पर 2 से 5 अक्टूबर तक आयोजन होगा। खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की साझेदारी से ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन जाएगा। 

4 of 6
खो-खो का अभ्यास करती महिला खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक में खेले जाएंगे यह छह खेल
  • कबड्डी: बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी 
  • शूटिंग बॉल:  सिर्फ बालक वर्ग में आयोजित होगी 
  • खो-खो: सिर्फ बालिक वर्ग में आयोजित होगी 
  • वॉलीबॉल: बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी 
  • टेनिसबॉल क्रिकेट: बालक और बालिका दोनों वर्ग में होगा आयोजन
  • हॉकी: बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी
विज्ञापन

5 of 6
हॉकी में भी महिलाएं दिखाएंगी हुनर। - फोटो : सोशल मीडिया
किस वर्ग से कितने खिलाड़ी 
ग्रामीण ओलंपिक में प्रदेश के 44795 गांव, 11341 ग्राम पंचायत और 325 ब्लॉक से 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 20 लाख पुरुष और 10 लाख महिला खिलाड़ी शामिल हैं। एक खास बात यह भी है कि 10 लाख महिला खिलाड़ियों में से 38309 ने सिर्फ खो-खो के लिए ही पंचीयन कराया है। इस खेल में सबसे ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।

इस खेल में इतनी महिला खिलाड़ी 
 
खेल   महिला खिलाड़ी
खो खो 5,38,309
कबड्डी 2,43,746
वालीबॉल 61,882
टेनिस बॉल क्रिकेट 39,931
हाॅकी 37,636 

एक खासियत यह भी
ग्रामीण ओलंपिक की एक खास बात यह भी है कि मैदान पर मां-बेटी, देवरानी-जिठानी सहित अन्य रिश्तेदार एक दूसरे के खिलाफ और एक दूसरे के साथ खलते हुए नजर आएंगे। वहीं, आयोजन को लेकर लोगों का कहना है कि खेल के दौरान मैदान पर आमिर खान की लगान फिल्म जैसा नजारा दिखाई देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में थीम सॉन्ग जारी किया था। - फोटो : अमर उजाला
क्यों किया रहा ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन? 
सरकार के अनुसार राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य गांवों से बेहतर खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशकर उन्हें प्रोत्साहित करना और आम लोगों में खेल भावना को बढ़ावा देना है। इससे राजस्थान के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा। इससे वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें