उत्तर भारत में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर में तीज का त्योहार विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी तीज पर जयपुर आते है। तीज की मिठास, झूलों की मस्ती, लहरिये का रंग और हाथों में मेहंदी की सुंगध, ...देखिए तस्वीरों में...
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों ने जमकर मनाई तीज, उठाया भरपूर लुत्फ
2 of 6
विदेशियों ने तीज मनाई
- फोटो : Amar Ujala
तीज पर विदेशियों ने खूब मस्ती की। लहरिया ओढ़ा, मेहंदी लगवाई और फिर लोकगीतों पर थिरकी। इस मौके पर शहर की होटलों में उनके लिए खास इंतजाम किए गए। त्रिपोलिया गेट के सामने इन विदेशी मेहमानों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था पर्यटन विभाग की ओर से की गई।
विज्ञापन
झूलों पर याद आया बचपन, मौसम ने दिया साथ
3 of 6
नजर आए लहरिये के रंग
- फोटो : Amar Ujala
तीज पर झूले झूलना भी परम्परा है। झूलों पर कइयों को अपना बचपन याद आ गया। पिंकसिटी भी तीज पर लहरिये के रंग में रंगी हुई है। कई तरह की डिजाइन के लहरिये बाजार में है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने झुलाया महिला आयोग की अध्यक्ष को
4 of 6
झूलों की मस्ती
- फोटो : Amar Ujala
तीज और झूलोंं की मस्ती ना हो, ऐसा कभी हो सकता है। पिंकसिटी के चांदनी चौक, जयपुर नगर निगम की ओर से पौंडरिक पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झूले डाले गए है। यहां फैशन शो भी हुआ। झुलों का लुत्फ उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने उठाया। साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी झूलों का आनंद उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
तीज की सवारी, जो है विश्व प्रसिद्ध, दूर-दूर से आते हैं लोग
5 of 6
तीज की सवारी
पारम्परिक तीज की सवारी का आयोजन जयपुर में शाम को हुआ। त्रिपोलिया गेट से शुरू हुई ये सवारी त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए पौंडरीक पार्क पहुंची। यहां नगर निगम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विदेशी सैलानियों में तीज की पारम्परिक सवारी देखने का क्रेज खूब नजर आया।
घेवर की मिठास ला देगी मुंह में पानी, जमकर हुई खरीदारी
6 of 6
घेवर की मिठास
- फोटो : Amar Ujala
तीज पर घेवर की मिठास मुंह में पानी ला देगी। मिनी घेवर, मावा घेवर, सादा घेवर, मलाई घेवर, दूध का घेवर, चॉकलेट घेवर लोग पसंद कर रहे है। अब तो डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी घेवर उपलब्ध है। पिंकसिटी में घेवर बनाने का काम कई दिन पहले से ही शुरू हो चुका था, लेकिन तीज पर इनकी जमकर बिक्री हो रही है।