डिजाइनर परिधान और राजस्थानी म्यूजिक पर रैंप वॉक करती मॉडल्स ने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। मौका था जयपुर में आयोजित हो रहे तीज महोत्सव का, जिसके पहले दिन फैशन शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
फैशन में भी दिखे संस्कृति के मनमोहक रंग
2 of 6
इंटरनेशन मॉडल्स ने भी की शिरकत
इस शो में देशी-विदेशी मॉडल्स ने राजस्थानी संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले परिधानों में रैंप वॉक किया। वहीं आधुनिक डिजाइनर आउटफिट का पारंपरिक परिधानों के साथ मेल भी लोगों को खूब भाया।
विज्ञापन
संगीत और फैशन की अनूठी पेशकश, लहरिया का क्रेज भी
3 of 6
तीज फैशन शो में मॉडल्स
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है नगर निगम की ओर से आयोजित कराए जा रहे महोत्सव में मंगलवार को फैशन शो के अतिरिक्त अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर के तालकटोरा में आयोजित लहरिया फैशन शो का खासा क्रेज देखने को मिला।
लोगों ने जमकर की तारीफ, देशभर से पहुंचे दर्शक
4 of 6
पारंपरिक परिधानों में मॉडल्स
सुहावने मौसम के साथ स्टेज पर रंग फैशन के रंग बिखेरती मॉडल्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त देशभर से कई फैशन डिजाइनर व मशहूर फोटोग्राफर भी लहरिया फैशन शो को देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
कठपुतली, कच्छी घोड़ी व बहरूपिया शो ने भी किया मंत्रमुग्ध
5 of 6
फैशन शो में मॉडल
तीज महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कठपुतली, कच्छी घोड़ी नृत्य व बहरूपिया शो का आयोजन किया जाएगा। तीज महोत्सव के लिए देश भर से पर्यटकों का जमावड़ा जयपुर में लगा हुआ है।