फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजसमंद लाइव मर्डर: 3 मिनट की दिल दहलाने वाली वारदात की जानिए हर बात...

Sun, 10 Dec 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
1 of 11
आरोपी शंभूलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
तीन मिनट के लाइव मर्डर के वीडियो ने देशभर में हंगामा मचा दिया है। कुदाल से हत्या करने के बाद शव पर लगाई गई आग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। लव जिहाद के नाम पर रची गई इस पूरी साजिश ने जहां मारने वाले के इंसान होने पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं अब उसकी तपन अब सरकार तक भी पहुंचती नजर आ रही है। हांलाकि पुलिस के मुताबिक इसे लव जिहाद का मामला बताना जल्दबाजी होगा। दिल्ली के बीकानेर हाउस पर हुए प्रदर्शन और राजस्थान सीएम के इस्तीफे की मांग ने सरकार के कान खड़े दिए हैं। जानिए इस बर्बर हत्या से जुड़ी हर बात, जो आप जानना चाहते हैं...

सुनसान में मिला था अधजला शव, वीडियो भी हुआ वायरल

2 of 11
वीडियो में आग लगाता हुआ शंभूलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
राजसमंद में बीते बुधवार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें शंभूलाल रैगर नाम का शख्स एक अन्य व्यक्ति को बेरहमी से धारदार हथियार से बार-बार मार रहा है। यहीं नहीं उसे मारने के बाद वह शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा देता है। इस वीडियो से पूरे शहर में सनसनी मच गई।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई मरने वाले की पहचान

3 of 11
आरोपी शंभूलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस शव की जल्द से जल्द शिनाख्त करवाई तो पता लगा मृतक का नाम पंश्चिम बंगाल निवासी अफराजूल है। मृतक बीते दो दशक से राजसमंद में रह रहा था और ठेकेदारी का काम करता था। लव जेहाद का हवाला देकर बीच शहर में हुए हत्या के कारण पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। शंभूलाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की।

तीन पेज का खत भी किया वायरल

4 of 11
ये तीन पेज लिखे थे - फोटो : अमर उजाला
वीडियो जारी करने के साथ ही शंभूलाल ने तीन पेज का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया। इसमें लिखा कि हैलो फ्रेंड्स, माइ नेम इज शंभू भवानी। उसने इसमें कई भड़काऊ बातें भी लिखीं। उसने लव जिहाद और लव मैरिज का जिक्र किया।

पहले तीन और हत्या के बाद बनाए दो वीडियो

5 of 11
आरोपी शंभूलाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में पता चला कि हत्या से पहले शंभू ने तीन वीडियो बनाए थे और लाइव हत्या का वीडियो तैयार करने के बाद खुद के दो और वीडियो बनाए। इन वीडियोज में शंभू भारत में लव जिहाद को लेकर भड़काऊ बोल बोल रहा है, वहीं राष्ट्रभक्ति की भी बातें कर रहा है।
विज्ञापन

सरेंडर की बात कही, लेकिन किया नहीं

6 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
वीडियो में उसने ये भी कहा कि वह गत बृहस्प​तिवार को रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह नौ बजे सरेंडर कर देगा। लेकिन शंभूलाल ने सरेंडर नहीं किया। इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ने उसे राजसमंद के कैलवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पकड़े जाने के बाद शंभू ने दिया ये बयान

7 of 11
वीडियो फुटेज में आरोपी शंभूलाल रैगर - फोटो : Amar Ujala
पुलिस को आरोपी ने बताया है कि जिस शख्स ​अफराजूल की उसने हत्या की है, वह उसके (शंभू) परिवार को मारने का षडयंत्र बना रहा था। यहीं नहीं आरोपी का कहना है करीब एक वर्ष पूर्व अफराजूल एक लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर पश्चिम बंगाल भगा ले गया था। उस लड़की को बचाकर वह ही वापस राजसमंद लाया था।

अदालत ने भेजा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

8 of 11
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शुक्रवार को उसे राजसमंद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी शंभूलाल रैगर को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसकी रिमाण्ड रविवार को खत्म हो जाएगी। अदालत में पेश करने के दौरान कोर्ट परिसर में छह थानों की पुलिस मौजूद रही।

मानवाधिकार आयोग की ऐसी गंभीर टिप्पणी

9 of 11
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया
लव जिहाद का हवाला देकर की गई हत्या के मामले में मान​वाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने राजसमंद में हुई इस बर्बर हत्या की घटना को लेकर कहा है कि एेसी घटनाओं से तो पशुओं का भी मानवता से विश्वास उठ जाएगा।

दिल्ली में उठी सीएम के इस्तीफे की मांग

10 of 11
वसुंधरा राजे
हत्या की घटना को लेकर आज दिल्ली के बीकानेर हाउस के बाहर वामदलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वामदलों ने घटना के विरोध में नारेबाजी कर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने की तीन लाख की घोषणा और नौकरी भी

11 of 11
mamata banerjee
हत्या का शिकार हुए अफराजुल के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को तीन लाख रुपए और परिजनों में से एक जने को सरकारी नौकरी की घोषणा की थी। वहीं, अब राजस्थान सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया। राजस्थान सरकार ने पांच लाख रुपए मुआवजा देना तय किया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें