फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कार चलाते समय कर रही थी फोन का इस्तेमाल, तीन बच्चों को कुचला

Tue, 20 Sep 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्किंग में खेलते बच्चे - फोटो : youtube
गाड़ी के नीचे बच्चों को दबा देने वाले मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा चीन की शेनजेन पार्किंग के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यहां पार्किंग में खेल रहे तीन बच्चों पर महिला ने कार चढ़ा दी। तस्वीरों में देखें कैसे बच्चों पर चढ़ाई  गई कार।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : mirror
कार को एक महिला चला रही थी और वह इस दौरान फोन का इस्तेमाल कर रही थी। इस बीच उसने सामने नहीं देखा कि बच्चे बैठे हुए थे। बच्चे भी इस कदर अपने खेल में डूबे हुए थे कि उन्हें इस बात की भनक भी नहीं हुई कि एक बड़ी कार उनकी ओर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Child - फोटो : mirror
जैसे ही महिला ने बच्चों को टक्कर मारी वह उन्हें रेंगती हुए थोड़ी दूर तक ले गई और उसे काफी देर तक अंदाजा नहीं हुआ कि उसकी कार के नीचे तीन मासूम दबे हैं। जैसे ही महिला को पता लगा कि बच्चे उसकी कार के नीचे दबे है वह तुरंत कार से बाहर आ गई। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
Child
घायल तीनों बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। बताते चलें कि इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। महिला ड्राइवर के फोन को इस्तेमाल करने का जमकर विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला के साथ-साथ बच्चों के माता पिता को भी सवालों के घेरे में लाया गया। लोगों ने उनका भी विरोध करते हुए कहा कि माता-पिता पार्किंग के अंदर अपने बच्चों को कैसे खेलने के लिए छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें