फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के मासूम के साथ नैनी का शर्मनाक सलूक, गर्म मशीन से जलाया

Tue, 17 Jan 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : NDTV
अपने बच्चों को टाइम न दे पाने की वजह से कई बार मां-बाप या तो बच्चों की देखभाली के लिए आया रख देते हैं या फिर उन्हें किसी स्कूल में डाल देते हैं। लेकिन इन जगहों पर बच्चों को रखना सुरक्षित नहीं है क्योंकि कई बार इन मासूमों का ध्यान रखने वाले इस कदर हैवान हो जाते हैं कि वे उन्हें दर्द देने से जरा भी नहीं घबराते। एक ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक दो साल के मासूम का ध्यान रखने वाली आया ने बच्चों को जलाने की कोशिश की।

अंतिम स्लाइड में देखे कैसे नैनी मासूम के चिपका रही है गर्म रॉड...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : NDTV
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक घटना अमेरिका के न्यूयार्क की है, जहां भारतीय मूल के बच्चे के साथ ये दर्दनाक घटना घटित हुई। मां-बाप की गैरमौजूदगी में ध्यान रखने वाली नैनी नासीपहो नॉक्मालो बच्चे के अनुशासन में नहीं रहने की वजह से नाराज थी।
विज्ञापन

3 of 6
US nanny - फोटो : NDTV
इसके लिए उसने बालों को कर्ल करने वाली मशीन को गर्म किया और मासूम के शरीर पर चिपकाना शुरू कर दिया। इस वजह से बच्चे के हाथ पैरों पर काफी चोटें आई हैं। बच्चे की मां एंजेला परसॉड ने जब अपने बच्चे को घर पर काफी डरा हुआ पाया और उस के शरीर पर जले के निशान देखे।

4 of 6
- फोटो : NDTV
इसके बाद परेशान मां ने तुरंत घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखना शुरू कर दिया। वीडियो में मां ने नैनी को साफ तौर पर अपने बच्चे पर गर्म रॉड चिपकाते हुए देखा। एंजेला ने देरी न करते हुए पुलिस को बर्बरता की जानकारी दी और साथ में फुटेज भी सौंप दी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : NDTV
आरोपी नैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैनी ने गुनाह कबूलते हुए अपनी सफाई में कहा कि बच्चा उसकी बात सुन नहीं रहा था इसलिए उसने उसे ये सजा दी। मां ने बताया कि नैनी ने उसके बच्चे को कई बार गर्म मशीन से डराया और उसे कई बार चिपकाया भी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें