31 साल की महिला को एक नाबालिग के साथ संबंध बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला एक स्कूल में टीचर थी। वहीं नाबालिग दसवीं क्लास का छात्र है।
विज्ञापन
2 of 3
घटना अमेरिका के टेक्सास की है। यहां 31 साल की निकोल मैरी-फायर एंड्रयूज को एक नाबालिग के साथ संबंध बनाने के लिए मंगलवार को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मैरी और नाबालिग की मुलाकात ऑस्टिन के एक चर्च में हुई थी। नाबालिग चर्च में एक वॉलेंटियर के तौर पर काम करता है।
अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार सिडर पार्क मिडिल स्कूल के में टीचर थी। वहीं पीड़ित नाबालिग दूसरे स्कूल में दसवीं क्लास का छात्र है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ता बीते अक्टूबर से शुरू हुआ था। जैसे की स्कूल प्रशासन को पता चला कि मैरी का किसी नाबालिग के साथ अफेयर है तो उसको स्कूल से निकाल दिया गया।
इसके बाद धीरे-धीरे घटना का खुलासा हुआ। आरोपी टीचर की सहयोगी ने ये भी खुलासा किया है कि वो तीन और नाबालिग के साथ भी संबंध बना चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मैरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट ने उसको 20 साल की सजा सुनाई है।