फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Londonattack: खालिद मसूद बेटियों को जबरन पहनाता था बुर्का, विरोध में पहनी बैकलेस

Mon, 27 Mar 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : The Sun
ब्रिटिश संसद के बाहर आतंकी हमले का आरोपी खालिद मसूद  आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की कट्टरपंथी गतिविधियों से काफी प्रभावित था। इसका खुलासा इस बात से हुआ है कि वो अपनी दोनों बेटियों को बुर्का पहनने पर मजबूर किया करता था। अंग्रेजी वेबसाइट 'द सन' की खबर के मुताबिक खालिद ने अपनी छोटी बेटी टीगन हार्वे पर कई बार बुर्का पहनने के लिए जोर दिया। लेकिन वो अपने पिता का अक्सर विरोध किया करती थी।
विज्ञापन

2 of 6
विरोध इससे साबित हुआ, जब टीगन को टनब्रिज वेल्स गर्ल्स ग्रामर स्कूल की प्रोम नाइट में बैकलेस ड्रेस में देखा गया। खालिद की पत्नी का नाम जेन हार्वे है और दोनों की दो बेटिया हैं। खालिद अपनी दोनों बेटियों को इस्लाम कबूल करवाना चाहता था। बड़ी बेटी एंडी ने खालिद की बात मान ली, लेकिन टीगन ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

3 of 6
करीब छह साल पहले 18 साल की उम्र में एंडी ने इस्लाम कबूल लिया। पत्नी जेन को ये बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए वो खालिद से अलग हो गई। टीगन मां के साथ और एंडी पिता के साथ रहने लगी।

4 of 6
लूके लॉवरेन्स, एनी की फ्रेंड ने बताया कि जेन, खालिद के इस्लाम कबूलने पर जोर देने और बुर्का पहनने के खिलाफ थी। दोनों में अक्सर इस बात पर झगड़ा होता था और एक दिन वे अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
उसने आगे कहा कि एंडी, बेहद खूबसूरत लड़की थी और अपने पिता के साथ क्यों गई ये समझ से पार था। एंडी के मुताबिक एंडी बहुत अच्छी लड़की थी, लेकिन जब उसने इस्लाम कबूल लिया तो अपने पिता के साथ चली गई और दोस्तों से भी संपर्क भी खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khalid masood
बता दें कि ब्रिटिश संसद के बाहर खालिद मसूद ने कथित तौर पर काली कार से पहले 15 लोगों को रौंदा और बाद में एक पुलिसकर्मी को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए। इस हमले की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें