फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

Tue, 15 Mar 2016 08:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता - फोटो : abcnewspoint.com
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को बर्बाद करने में जितना आतंकी आकाओं का हाथ रहा है, उतना ही यहां के भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों का भी, जिन्होंने भोली-भाली आवाम को ठगने और मुल्क की आर्थिक जड़े खोदने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यहां 10 भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट है। अंग्रेजी साइट एबीसी न्यूज.कॉम पर ये लिस्ट साल 2015 में प्रकाशित हुई थी। लिस्ट में शामिल नेताओं को देखकर और इनके काले कारनामों को जानकर आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

2 of 11
राना सनाउल्लाह खान - फोटो : abcnewspoint.com
10. राना सनाउल्लाह खान
राना सनाउल्लाह खान का सियासी सफर तब शुरू हुआ जब पहली दफा साल 1990 में पीपीपी की तरफ से पंजाब प्रांत से चुनकर आए। सनाउल्लाह पाक सरकार में मंत्री भी बनाए गए। बाद में सनाउल्लाह ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की तरफ से पाक संसद में विपक्ष के उप नेता की भूमिका निभाई। सनाउल्लाह खान पर अवैध गैस और बिजली सप्लाई और जमीन हड़पने के मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। एबीसी न्यूज के मुताबिक सनाउल्लाह के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, अब तक ठोस जांच तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

3 of 11
मुशाहिद उल्लाह खान - फोटो : abcnewspoint.com
9. मुशाहिद उल्लाह खान
मुशाहिद उल्लाह खान पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की तरफ से पंजाब प्रांत से सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक मुशाहिद और आला अधिकारियों के बीच सांठगांठ रही है और इसके जरिए उन पर सरकारी योजनाओं के पैसे हजम करने का आरोप लगता रहा है। ये भी कहा जाता है कि मुल्क के वजीर-ए-आजम नवाज शरीफ के साथ करीबी के चलते उन पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज नहीं हो सका है।

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

4 of 11
हनीफ अब्बासी - फोटो : abcnewspoint.com
8. हनीफ अब्बासी
हनीफ अब्बासी पाकिस्तान के बड़े कारोबारी और नेता है। हनीफ का ताल्लुक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) से है और दवाओं का कारोबार करते हैं। मुल्क की एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने हनीफ और इनकी सहयोगी कंपनियों को 5 कुंतल इफेड्रिन (दवाओं में प्रयुक्त होने वाली एक प्रकार की सामग्री) के दुरुपयोग का दोषी पाया। पंजाब सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई गई सस्ती रोटी स्कीम का चेयरमैन रहते हुए हनीफ पर कई बार घोटाले के आरोप लगे। उन पर भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

5 of 11
राजा परवेज अशरफ - फोटो : abcnewspoint.com
7. राजा परवेज अशरफ
परवेज अशरफ पाकिस्तान के बड़े कारोबारी, कृषिविज्ञानी और नेता हैं। एक दफा मुल्क के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। लेकिन भ्रष्टाचार के बदनुमा छीटों से ये भी बेदाग नहीं हैं। परवेज अशरफ पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सक्रिय नेता कहे जाते है। एक बार सुप्रीम कोर्ट परवेज को भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर गिरफ्तारी का आदेश भी दे चुकी है। पाकिस्तान में बिजली संयंत्रों के जरिए धन उगाही करने और रिश्वतखोरी में परवेज अशरफ का नाम आ चुका है लेकिन आज तक परवेज भी सरकारी शिकंजे से बचते रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

6 of 11
फजल-उर-रहमान - फोटो : abcnewspoint.com
6. फजल-उर-रहमान
फजल-उर-रहमान जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम संगठन के मुखिया है। इस संगठन का नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) में गठबंधन है। फजल उर रहमान कई दफा मीडिया के सामने अपनी काली करतूतों को स्वीकार भी कर चुके हैं। हैरानी की बात ये भी है कि ये नेता के साथ-साथ मौलवी भी हैं। फजल-उर-रहमान को जमीन के कई घोटालों का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

7 of 11
शाहबाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com
5. शाहबाज शरीफ
मियां शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। साल 2013 से 2018 तक इनका कार्यकाल है। इससे पहले भी 2008 से 2013 तक यहां के सीएम रह चुके हैं। शाहबाज पर आरोप लगते रहे हैं कि सीएम रहते हुए शाहबाज शरीफ सस्ती रोटी योजना को हरी झंडी दी और योजना के नाम पर करोड़ों हड़प लिए। इस योजना के तहत विशेष प्रकार की गाड़ियों के जरिए गरीबों को भोजन मुहैया कराने का मकसद था। सस्ती रोटी योजना के अलावा जंगला बस सेवा जैसी अन्य योजनाओं के जरिए भी भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देने के आरोप शाहबाज पर लगते रहे हैं।

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

8 of 11
यूसुफ रजा गिलानी - फोटो : abcnewspoint.com
4. यूसुफ रजा गिलानी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी भ्रष्ट नेताओं की फेहरिस्त में हैं। मौजूदा वक्त में गिलानी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की ओर से केंद्रीय कार्यकारी समिति के उपाध्यक्ष हैं। गिलानी पर एक नहीं कई दफा भ्रष्टाचार के आरोप लगे। भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट गिलानी को बरी भी कर चुका है।

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

9 of 11
अल्ताफ हुसैन - फोटो : abcnewspoint.com
3. अल्ताफ हुसैन
अल्ताफ हुसैन मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता हैं। अल्ताफ और उनके परिवार वाले वाले लंदन में रहते हैं लेकिन पाक की सेना के सहयोग से कराची में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में इनका नाम आता है। ये भी बताया जाता है कि अलताफ के संबंध अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ भी है जिसके जरिए कई दफा मुल्क के पतन में की जाने वाली गतिविधियों और अशांति लाने के लिए इस नेता के हाथ होने का आरोप लगता रहा है। अल्ताफ पर हत्या, कालाधन, हिंसा उकसाने, अपहरण करने, हाई प्रोफाइल लोगों की हत्या आदि के आरोप लगे हैं।

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

10 of 11
नवाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com
2. नवाज शरीफ
समूचे पाकिस्तान के लिए इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी भ्रष्ट नेताओं की सूची में हैं। पंजाब प्रांत के सीएम शाहबाज शरीफ नवाज के भाई हैं। धन उगाही करने के कई मामलों में शाहबाज शरीफ के साथ नवाज शरीफ का नाम भी आ चुका है। नवाज पर काले धन को वैध बनाना, अवैध तरीके से कोहिनूर एनर्जी कंपनी को मदद करना, चीनी मिलों को अवैध नकद वित्त सुविधा देना, एएनपी के सीनेटर काजी मुहम्मद अनवर को रिश्वत की पेशकश करना, केंद्रीय राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष को अवैध तरीक से चुनने जैसे मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया

11 of 11
आसिफ अली जरदारी - फोटो : abcnewspoint.com
1. आसिफ अली जरदारी
भ्रष्ट सियासतदानों की सूची में शीर्ष पर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हैं। जरदारी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष हैं और साल 1996 में भ्रष्टाचार के आरोपों में हवालात की हवा भी खा चुके हैं। साल 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान जरदारी पर कई काली करतूतों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। चूंकि जरदारी का वास्ता मुल्क के एलीट क्लास से हैं इसलिए एंटी करप्शन अथॉरिटी की कार्रवाई से बचते भी रहे हैं। पाकिस्तान ने जरदारी के कार्यकाल के दौरान भीषण गरीबी, भारी ऊर्जा संकट और चरमराई आर्थिक व्यवस्था को देखा। सोर्स-एबीसी न्यूज.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें