आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। इस बार उसने लोगों में अपना आतंक बनाए रखने के लिए एक कैदी को बिल्डिंग से नीचे फेंककर मौत के घाट उतार दिया। ये घटना आईएसआईएस का गढ़ माने जाने वाले ईराक के मौसुल की बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : daily mail
आईएसआईएस समलैंगिगता को एक बड़ा गुनाह मानता है और उसके मुताबिक ये कैदी गे था। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया गया। डेली मेल की खबर के अनुसार जिहादियों ने शख्स की आंखों पर पट्टी बांधी और उसका गुनाह लोगों के सामने चीखकर बयां किया।
विज्ञापन
3 of 5
इसके बाद वे उसे एक ऊंची बिल्डिंग पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया गया। एक जिहादी ने शख्स को सजा देने से पहले उसके गुनाह को लोगों के सामने चीखकर बताया और लोगों को ऐसी गलती न करने की धमकी दी।
4 of 5
- फोटो : daily mail
उसने कहा कि ये एक गे है और आईएसआईएस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करता। बता दें कि आईएसआईएस ने पहले भी इस गलती की सजा दी है, जिसमें कैदियों को बीच में खड़ा कर दिया गया और लोगों से पत्थरों बरसात करवाई गई। ज्यादातर मामलों में कैदी को लोगों के बीच घुटनों पर बैठा दिया जाता है, जहां जिहादी उसकी गलती की घोषणा करता है और फिर उसे मौत के घाट उतार देता है।
इससे पहले भी आईएसआईएस ने सीरिया के प्रांत अलेप्पो में तुर्की के दौ सैनिकों को जिंदा जलाया था। इसका पूरा वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो में साफ देखा गया कि सैनिकों को घुटने के बल चलने पर मजबूर किया गया और फिर उनके पीछे रस्सी बांधकर आग लगाकर जिंदा जला दिया गया।