फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं यहां के कैदी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें

Fri, 16 Dec 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक दूसरे के ऊपर लेटे हुए कैदी - फोटो : Sky News
फिलीपींस में ड्रग्स माफिया के खिलाफ छिड़ी खूनी जंग एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार फिलीपींस के एक जेल की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। दरअसल, यहां जेलों में ड्रग्स माफिया इस कदर जेल भर दिए गए हैं कि हालात संभालने में अधिकारियों के पसीने छूटा रहे हैं।

बता दें कि एक समय था जब फिलिपींस ड्रग्स माफिया के आगे घुटने टेक चुका था। इसी को अपना चुनावी एजेंडा बनाकर राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूट्रेट सत्ता में आए। उन्होंने जुलाई से इसके खिलाफ खूनी लड़ाई की जंग छेड़ दी, जिसकी वजह से अबतक कई लोग मारे जा चुके हैं और हजारों की संख्या में संदिग्ध कैद में भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ इस तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं यहां के कैदी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें

2 of 6
- फोटो : Sky News
इस कैंपेन की वजह से जेल में संदिग्ध कैदियों की संख्या अपने चरम पर पहुंच गई है। कैदियों की हालत की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार ये तस्वीरें फिलीपींस की कुएजों सिटी जेल की हैं। चौंका देने वाली बात है कि जहां जेल में 800 कैदियों की जगह है, वहीं उसमें 3000 कैदी भरे गए हैं।
 
विज्ञापन

कुछ इस तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं यहां के कैदी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें

3 of 6
- फोटो : Sky News
इतना ही नहीं जिस तरह मुर्गियों को पिंजरे में ठूस-ठूस कर रखा जाता है, ठीक उसी तरह कैदियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है। आकंड़ा सामने आया कि जहां कथित जेल में 30 कैदियों की जगह हैं वहीं उसमें 130 कैदी भरे हुए हैं। इस दौरान कैदी यहां कुछ ऐसे लेटे हुए होते हैं कि उन्हें पूरी रात एक ही स्थिति में सोना पड़ता है।

कुछ इस तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं यहां के कैदी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें

4 of 6
- फोटो : Sky News
ड्रग्स माफिया के रसूखदार यानि कैदी रात को जगह ने होने पर जेल की सीढ़ियों में सो जाते हैं। बता दें कि किसी भी कीमत पर ड्रग माफिया के खात्मे की ठान चुके राष्ट्रपति ड्यूट्रेट ने पुलिस और आम लोगों को ड्रग्स डीलरों को जान से मारने की खुली छूट दे दी है।

अपनी इस खूनी कैंपेन के समर्थन में एक बार तो राष्ट्रपति ड्यूट्रेट ने ये तक लोगों को बोल डाला था कि आप मुर्दाघर खोलिए, आपको लाशे मैं दूंगा। इस वजह से फिलीपींस की सड़कों पर लाशे पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

कुछ इस तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं यहां के कैदी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें

5 of 6
- फोटो : Sky News
जुलाई से अबतक 2000 संदिग्ध डीलर्स मौत के घाट उतार जा चुके हैं और जबकि 3000 की मौत की जांच चल रही है। फिलीपींस की नेशनल पुलिस ने ही हाल ही में एक आंकड़ा जारी किया था जिसके मुताबिक इस खूनी मंजर की वजह से 5 हजार से अधिक संदिग्धों की हत्या की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं यहां के कैदी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें

6 of 6
- फोटो : Sky News
​इतना ही नहीं फिलीपींस के 50 लाख घरों में छापेमारी की गई है और 40 हजार से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक मौत के इस खेल से अपनी जान बचाने के लिए 7 लाख से ज्यादा ड्रग डीलर्स सरेंडर कर चुके हैं।

इस कैंपेन की वजह से राष्ट्रपति ड्यूट्रेट का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध हो रहा है। लेकिन वे अपने इस खूनी कैंपेन को कतई रोकना नहीं चाहते, क्योंकि उनका मानना है कि ड्रग्स माफिया की वजह से फिलीपींस पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें