फ्लोरिडा के पार्कलैंड में 17 लोगों की जिंदगियां खत्म करने वाले सिरफिरे हमलावर को लेकर कई खुलासे हुए हैं। एक सच सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह बेफिक्र होकर सुपर बाजार में घूम रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कई जिंदगियां बर्बाद करने वाले निकोलस क्रूज को अपने किए का अफसोस नहीं था, बल्कि ऐसा माना जा रहा है कि वह इसका जश्न मनाने के लिए सुपर बाजार चला गया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्रूज स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में गोलीबारी करने के बाद एक सुपर मार्केट गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक पी और उसके बाद मैकडॉनल्ड पहुंच गया।
4 of 5
मैकडॉनल्ड में क्रूज ने हैमबर्गर का ऑर्डर दिया और वहीं कुछ देर बैठा रहा। इसके बाद उसने हैमबर्गर को वहीं आधा छोड़ दिया और एक रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गया।
पुलिस ने बताया कि उसे मैकडॉनल्ड से कुछ दूर गिरफ्त में लिया गया था। आश्चर्यजनक यह रहा कि उसने गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया और न ही उसके चेहरे पर पुलिस का खौफ और अपने किये का पछतावा था।