फैसला
- फोटो : अमर उजाला
लंबित मामलों को लेकर उठाए बड़े कदम
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को लेकर अक्सर चिंता जाहिर की जाती रही है। लेकिन इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इस दिशा में भी बड़े कदम उठाए। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2023 में अभूतपूर्व 52,191 मामलों का निपटारा किया है। ये साल 2017 में ICMIS (इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) लागू होने के बाद से संख्या की दृष्टि से निपटान सबसे अधिक है। इस साल सर्वोच्च न्यायालय 1 जनवरी, 2023 से 15 दिसंबर, 2023 तक 52191 मामलों का निपटारा किया। इनमें 45,642 विविध मामले और लगभग 6,549 नियमित मामले शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,वर्ष 2023 में कुल 49,191 मामले पंजीकृत किए गए। वहीं, इसकी तुलना में निपटाए जाने वाले मामलों की संख्या 3000 ज्यादा है।