Zombie Deer Disease
- फोटो : iStock
अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी, सीडीसी ने बताया है कि यह एक पुरानी और खतरनाक बीमारी है। एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि सबसे पहले हिरण, एल्क, रेनडियर, सिका हिरण और चूहों में बीमारी के मामले देखने को मिलते हैं। सीडब्ल्यूडी प्रिऑन वायरस जानवरों के दिमाग को खाता है, जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। सबसे अधिक चिंता वाली बात यह है कि इस बीमारी का कोई इलाज या टीका भी नहीं है।