टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 19 मई को इस मामले में उसे दोषी ठहराया था। यासीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उसने लव मैरिज की है। उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात पाकिस्तान में ही हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। आगे तस्वीरों में देखिए दोनों की लव स्टोरी...
टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 19 मई को इस मामले में उसे दोषी ठहराया था। यासीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उसने लव मैरिज की है। उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात पाकिस्तान में ही हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। आगे तस्वीरों में देखिए दोनों की लव स्टोरी...
विज्ञापन
2 of 8
यासिन मलिक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
20 साल छोटी है यासीन की बीवी
यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक का जन्म पाकिस्तान के कराची में 1986 में हुआ। वहीं, यासीन मलिक का जन्म तीन अप्रैल 1966 में हुआ है। मतलब यासीन से मुशाल 20 साल छोटी है।
विज्ञापन
3 of 8
यासीन मलिक, मुशाल और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
समृद्ध परिवार से है मुशाल
मुशाल के पिता एमए हुसैन पाकिस्तान के जाने माने अर्थशास्त्री थे। मुशाल की मां रेहाना पाकिस्तानी मुस्लिम लीग की नेता रहीं हैं। मुशाल का भाई अमेरिका में विदेश नीति का विश्लेषक है।
4 of 8
यासीन मलिक और मुशाल
- फोटो : अमर उजाला
2005 में हुई दोनों की मुलाकात
मुशाल और यासीन की मुलाकात 2005 में हुई थी। कहा जाता है कि उस वक्त यासीन भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए पाकिस्तान गया था। एक रैली में भाषण देने के बाद जब यासीन बाहर निकला तो उससे मिलने मुशाल आई। मुशाल ने यासीन का ऑटोग्राफ लिया। एक इंटरव्यू में मुशाल ने इसका जिक्र भी किया था। कहा था, 'मुझे यासीन का भाषण पसंद आया था। मैंने उनसे हाथ मिलाया और उनका ऑटोग्राफ लिया।'
विज्ञापन
5 of 8
यासीन और मुशाल
- फोटो : अमर उजाला
फिर दिल दे बैठा यासीन, ऐसे किया प्यार का इजहार
2005 के बाद मुशाल और यासीन के बीच बातचीत का सिलसिला तेज हो गया। पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में मुशाल ने बताया था कि एक दिन यासीन ने मुझसे कहा, 'मुझे पाकिस्तान बहुत पसंद है और खासकर तुम बहुत पसंद हो।'
विज्ञापन
6 of 8
यासीन और मुशाल की 2009 में शादी हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
मां ने तय की शादी
दोनों की लव स्टोरी के बारे में मुशाल की मां को मालूम चला। इसके बाद मुशाल की मां यासीन के साथ हज यात्रा पर गईं। यहां उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी। 2009 में दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
बच्ची के साथ यासीन और मुशाल।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों की एक बेटी भी है
2009 में शादी के बाद अक्सर यासीन और मुशाल पाकिस्तान और दुबई में मिलने लगे। 2012 में दोनों की एक बेटी हुई। जिसका नाम रजिया सुल्तान है।
रिहाई की करती रही मांग
19 मई को जब कोर्ट ने यासीन मलिक को दोषी ठहराया तो मुशाल ने सोशल मीडिया पर एक अभियान चला दिया था। इसमें वह लगातार यासीन की रिहाई की मांग करती रही।