बिहार में सोमवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 10 कोबरा कमांडो शहीद हो गए। मंगलवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए गया और औरंगाबाद की सीमा पर चकरबंदा के जंगलों में कई ब्लास्ट किए। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली भी मारे गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
gaya naxal attack
- फोटो : ANI
मुठभेड़ में कई जवान घायल भी हुए हैं। बारिश के चलते घायलों को करीब 10 घंटे तक इलाज नहीं मिल सका। उन्हें लाने के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर भी वहां नहीं उतर सका। इसके बाद एंबुलेंस भेजी गई। मौके से विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
gaya naxal attack
- फोटो : ANI
सोमवार को सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। जवान डुमरी नाला इलाके से गुजर रहे थे, तभी नक्सलियों ने जोरदार आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए। बताया जाता है कि इसके बाद नक्सलियों ने कई और ब्लास्ट किए।
4 of 6
gaya naxal attack
- फोटो : ANI
इसके साथ ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। मुठभेड़ में कुछ जवान जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए तीन में से एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
gaya naxal attack
- फोटो : ANI
नक्सलियों के खिलाफ गया और औरंगाबाद पुलिस की ओर से संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल के जवान जब डुमरी नाला से आगे सोनहादा जंगली इलाके में पहुंचे, तो जंगल की ओर से फायरिंग होने लगी।