केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अधिकारियों ने एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया। यूएई की एक पूर्व वाणिज्य अधिकारी स्वप्ना सुरेश इस मामले की मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि इसके तार यूएई के महावाणिज्य दूतावास से संबंधित एक राजनयिक खेप से जुड़े हुए हैं।
वहीं, इसमें केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम भी सामने आ रहा है।
स्वप्ना सुरेश का पूरे केस में नाम सामने आते ही केरल की राजनीति में भूचाल आ गया। स्वप्ना की केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। सीएम ने कहा है कि वे जांच के लिए तैयार हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर स्वप्ना सुरेश है कौन। तो चलिए हम आपको बताते हैं स्वप्ना के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
यूएई के अबू धाबी में हुआ था जन्म
- फोटो : Facebook
अबू धाबी में हुआ जन्म
स्वप्ना सुरेश का जन्म यूएई के अबू धाबी में हुआ था। अबू धाबी में ही उसने पढ़ाई जिसके बाद उसे एयरपोर्ट पर नौकरी मिल गई थी। स्वप्ना ने शादी भी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया तो वह बेटी के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम रहने चली आई।
विज्ञापन
3 of 9
पति से तलाक के बाद आ गई थी भारत
- फोटो : Facebook
नौकरियां बदलने में माहिर
भारत आने के बाद स्वप्ना सुरेश ने दो साल तक तिरुवनंतपुरम में एक ट्रेवल एजेंसी में काम किया फिर उसकी 2013 में एयर इंडिया एसएटीएस में नौकरी लग गई। 2016 में जब धोखाधड़ी के एक केस में क्राइम ब्रांच ने उसकी जांच शुरू की तो स्वप्ना वापस अबू धाबी चली गई। अबू धाबी में वो यूएई महावाणिज्य दूतावास में वह महावाणिज्य दूत की सचिव बन गई। पिछले साल ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसे नौकरी से निकाला गया था।
4 of 9
केरल आईटी विभाग की कर्मचारी थी स्वप्ना
- फोटो : Twitter
लग चुका है धोखेबाजी का आरोप
जब स्वप्ना एयर इंडिया एसएटीएस में ट्रेनर थी तो उसपर एक ऑफिसर को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा था। स्वप्ना ने माना था कि उसने झूठे आरोप लगाए और एक महिला को फर्जी नाम के साथ जांच समिति के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि जब इस मामले की जांच चल रही थी तो उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर बेहद दबाव बनाया जा रहा था। जांच के दौरान स्वप्ना ने यह भी बताया था कि वह केरल आईटी विभाग की भी कर्मचारी रह चुकी है।
विज्ञापन
5 of 9
सीएम विजयन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल
- फोटो : Twitter
दूतावास में हुई बड़े लोगों से पहचान
यूएई वाणिज्य दूतावास में नौकरी करना स्वप्ना की जिंदगी को नए मोड़ पर ले गया। यहां उसने बड़े-बड़े लोगों से अपनी पहचान बढ़ानी शुरू की। बड़े होटलों में होने वाली पार्टियों में वह अक्सर शामिल होती थी। अरबी समेत कई भाषाएं जानने वाली स्वप्ना केरल आने वाले अरब नेताओं की टीम में होती थी।
विज्ञापन
6 of 9
'डील वुमन' के नाम से मशहूर है स्वप्ना
- फोटो : Facebook
शामना खान एक्सटॉर्शन केस में सामने आया नाम
अभिनेत्री शामना खान जबरन वसूली केस में जब पुलिस ने पूछताछ की तो किसी महिला का नाम सामने आया। 'डील वुमन' के नाम से मशहूर इस महिला के बारे में जानकारी मिली तो कस्टम वालों ने 13 करोड़ रुपये का सोना डिप्लोमेटिक बैगेज से बरामद किया।
विज्ञापन
7 of 9
गंभीर मामलों में फंसने के बाद गैंग को निकालती थी बाहर
- फोटो : Facebook
डील वुमन के नाम से है मशहूर
पुलिस को पता चला कि सोना तस्करी करने वाला गैंग मॉडल्स और अभिनेत्रियों के जरिए सोने की तस्करी कर रहा है। जब और पूछताछ की गई तो पता चला कि स्वप्ना सुरेश ही 'डील वुमन' है। वह इस गैंग को गंभीर मामलों में फंसने के बाद बाहर निकालती थी।
8 of 9
केरल सरकार के आईटी सचिव पर लगे आरोप
- फोटो : Facebook
आईटी सचिव से जुड़ रहे तार
केरल सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एम शिवशंकर का नाम इस पूरे मामले में सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ही स्वप्ना को आईटी डिपार्टमेंट में नौकरी दिलाई थी।
मुख्यमंत्री के सचिव थे आईटी सचिव
- फोटो : Facebook
मुख्यमंत्री के सचिव थे आईटी सचिव
आईटी सचिव शिवशंकर मुख्यमंत्री के भी सचिव थे और वह स्वप्ना के आवास पर अकसर आते-जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन के कार्यालय ने स्वप्ना से किसी तरह के संबंध से इनकार किया है। राज्य सरकार ने स्वप्ना को केरल स्टेट आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (केएसआईटीएल) से भी बर्खास्त कर दिया है। शिवशंकर को भी मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटा दिया गया है।