पिछले एक सप्ताह में भारत के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुछ इलाकों में टमाटर सौ रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसे में शुक्रवार को भारत में सोशल मीडिया पर टमाटरों की कीमतों को लेकर खूब चर्चा हुई और #UdtaTamatar ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन
कहां है महंगाई?
2 of 6
टमाटर के दाम पर व्यंग
कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा ने लिखा, "उड़ता पंजाब की टिकटें उड़ता टमाटर से सस्ती। इसे तो ऑनलाइन लीक भी नहीं किया जा सकता।" वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने लिखा, "टमाटर, आलू और दाल की कीमतें एक साथ बढ़ी हैं। गरीब क्या खाएंगे? आम आदमी का घर कैसे चलेगा?"
विज्ञापन
कहां है महंगाई?
3 of 6
महंगाई पर लिखे जा रहे कमेंट
यूथ कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया, "बहुत खा ली टमाटर की सलाद, अबकी बार ना दाल ना सलाद #UdtaTamatar"।
कहां है महंगाई?
4 of 6
टमाटर के दाम पर व्यंग
लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया, "मित्रों कांग्रेस जो 65 सालों में नहीं कर पाई वो मैंने पहली बार टमाटर के दाम पैट्रोल से ज्यादा करके दिखा दिया, विकास हो रहा।" वहीं कुछ लोग फॉटोशॉप के जरिए चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन
कहां है महंगाई?
5 of 6
टमाटर के दामों में वृद्धि
- फोटो : ANI
सत्यमेव जयते नाम का अकाउंट से लिखा गया, "नरेंद्र मोदी जी यदि आप सच्चे चायवाले होते तो कभी किसी गरीब की थाली इस तरह नहीं छीनते। दाल, सब्जी, पेट्रोल सब कुछ तो महंगा कर दिया।"