चुनाव में सियासी परिवारों के रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा भी है। आइए जानते हैं किस दिग्गज नेता की बेटी, बेटा, भाई या रिश्तेदार कहां से और किस पार्टी से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव में इन रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा
2 of 6
इटावा जिले के जसवंतनगर सीट से सात बार मुलायम सिंह यादव विधायक रह चुके हैं। चार बार से शिवपाल सिंह यादव इस हल्के की नुमाइंदगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव में इन रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा
3 of 6
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
यूपी चुनाव में इन रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा
4 of 6
रीता बहुगुणा जोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन हैं। डॉ. जोशी पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर कैंट से विधायक चुनी गई थीं, इस बार भाजपा से लड़ रही हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव में इन रिश्तेदारों की अग्निपरीक्षा
5 of 6
भाजपा ने पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को इस बार मैदान में उतारा। पिछले वर्ष दयाशंकर बसपा प्रमुख मायावती पर एक टिप्पणी को लेकर वे काफी चर्चित रहे थे। इसी के बाद मायावती और बसपा नेताओं पर आक्रामक टिप्पणी के चलते स्वाति सिंह का नाम चर्चा में आया था।