फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में भी बेकाबू हुई भीड़, पंडाल के पिलर पर चढ़े लोग

Fri, 27 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विकास पर्व महारैली में शामिल होने आई भीड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज खूब दिखा। प्रधानमंत्री को नजदीक से देखने की कोशिश में भीड़ बेकाबू भी हुई। उसके सामने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था धरी रह गई।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
इस दौरान लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही भीड़ प्रधानमंत्री के सामने बने डी तक पहुंच गई। तुरंत पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने इस भीड़ को खदेड़ा। पीएम के दीदार के लिए कई लोग पंडाल के पिलर पर ऊपर तक जा चढ़े। जब तक प्रधानमंत्री मंच पर रहे, रैलीस्थल ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रशासन ने रैली के दौरान महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग दीर्घाओं की व्यवस्था की थी। महिलाओं के लिए सबसे आगे दो बड़ी दीर्धाएं बनाई गई थीं। पुरुषों के लिए दायीं ओर एक ही दीर्धा थी। पुरुषों की संख्या महिलाओं से काफी अधिक थी। ऐसे में पुरुषों के लिए आगे बनाई गई दीर्घा छोटी पड़ गई।

4 of 6
PM Modi Targets Opposition 8 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
मोदी को नजदीक से देखने के प्रयास में लोग एक-दूसरे को धकियाकर आगे बढ़ते चले गए। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए लगाई गई बल्लियां तक उखाड़ दी गईं। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को एक ही दीर्घा में कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
खाली हुई एक दीर्घा में पुरुषों को एंट्री दे दी गई। इसके बाद पीछे खड़ी पुरुषों की भीड़ बेकाबू हो गई। वह महिलाओं की दीर्घा में भी जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
इतना ही नहीं, इस दीर्घा से भी आगे निकलते हुए कई लोग प्रधानमंत्री के मंच के ठीक सामने बने डी तक पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था गड़बड़ाते देख आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सख्ती के साथ लोगों को पीछे खदेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें