देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन पूरा देश उनके जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहा है। इसी क्रम में मिसाइल मैन को याद करते हुए हम आपको उनकी कही कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो आज लोगों के लिए सफलता का रास्ता बन चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
जीवन में पहली सफलता के बाद रुकें नहीं, क्योंकि यदि आप दूसरे प्रयास में असफल हो गये, तो लोग यही कहेंगे कि आपकी पहली सफलता भाग्य की वजह से मिली थी।
विज्ञापन
3 of 9
सभी चिड़ियां बारिश में छाया की तलाश करती हैं, परंतु बाज उसकी परवाह नहीं करता, क्योंकि वह बादलों के ऊपर उड़ता है!
4 of 9
अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं, तो आपको पहले सूर्य की तरह जलना होगा।
विज्ञापन
5 of 9
आकाश की तरफ देखिये हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है, और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।
विज्ञापन
6 of 9
सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
विज्ञापन
7 of 9
एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है।
8 of 9
जीवन में कठिनाइयां हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकालने में हमारी मदद करतीं हैं। कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।