प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के डिब्रूगढ़ में हाइवे पर बनी आपात लैंडिंग पट्टी का उद्घाटन करेंगे, जो अब वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बनेगी और जहां राफेल व सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे। उधर, संसद के बजट सत्र का पहला चरण हंगामे की भेंट चढ़ा, विपक्ष के आठ सांसद निलंबित हुए। सरकार व विपक्ष के टकराव की गूंज अगले चरण तक जाने के आसार हैं। वहीं, बांग्लादेश में बीएनपी की जीत के बाद संबंधों को लेकर भारत ने सकारात्मक संदेश दिया है। उधर, अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए पश्चिम एशिया में दूसरा युद्धपोत भेजने का फैसला किया है। चुनावी ट्रस्ट से भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। आतंकवादी हमले के सात साल बाद पुलवामा की फिजा बदली है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 11
पीएम मोदी का असम दौरा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
PM Modi Assam Visit: असम में हाइवे बनेगा रनवे, आज उतरेगा पीएम मोदी का विमान; राफेल-सुखोई भी भर सकेंगे उड़ान
देश की सामरिक शक्ति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की लैंडिंग के साथ ही हाइवे पर स्थित यह पट्टी वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
संसद का बजट सत्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Parliament: हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का पहला चरण, लोकसभा में 26.6 घंटे और राज्यसभा में 58.2 घंटे हुआ काम
संसद के बजट सत्र का पहला हंगामेदार चरण शुक्रवार को खत्म हो गया। महज 13 दिनों में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब व भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर विवाद के चलते विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए। संसद परिसर में राहुल गांधी व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच गद्दार दोस्त बनाम देश के दुश्मन की शर्मनाक जंग चर्चा में रही। इन विवादों ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई इतनी चौड़ी कर दी, जिसकी गूंज नौ मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण में भी सुनाई देगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
भारत-बांग्लादेश के रिश्ते
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Bangladesh: दोस्ती का संदेश, मगर नई सरकार के भावी रुख पर रहेगी पैनी नजर; जानें क्या बोले विशेषज्ञ
आवामी लीग की अनुपस्थिति में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बांग्लादेश आम चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जनादेश आने के बाद भावी पीएम नरेंद्र मोदी की बीएनपी के मुखिया तारिक रहमान से बात और उससे पहले दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश को सकारात्मक संदेश दिया है। हालांकि शेख हसीना के तख्तापलट के बाद निम्रतम स्तर पर पहुंचे दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते को पटरी पर लाने के लिए भारत चरणबद्ध तरीके से सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Iran-US Row: ईरान के पास अमेरिका का एक और युद्धपोत तैनात, ट्रंप बोले- समझौता नहीं हुआ तो पड़ेगी जरूरत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते की कोशिशों के बीच मध्य पूर्व में दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हो पाता है तो इसकी जरूरत पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
भाजपा, सपा, कांग्रेस
- फोटो : संवाद
Electoral Trusts Donation: चुनावी ट्रस्टों से BJP को 3,157 करोड़, कांग्रेस को मिला 398 करोड़ का सियासी चंदा
चुनावी ट्रस्टों की तरफ से वित्तीय वर्ष 2024-25 में भाजपा को 3157.65 करोड़ रुपये मिले। यह ट्रस्टों की ओर से वित्त वर्ष के दौरान राजनीति दलों को वितरित की गई कुल धनराशि का 82.52 फीसदी है। कांग्रेस के हिस्से में 7.81 फीसदी धनराशि यानी 398.77 करोड़ रुपये आए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 102 करोड़ रुपये (2.67 फीसदी) मिले। चुनाव आयोग को पेश किए गए अंशदान दस्तावेज का विश्लेषण करने के बाद लोकतांत्रिक सुधार संघ (एडीआर) ने शुक्रवार को अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
तेलंगाना नगर निगम चुनाव
- फोटो : ANI
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस की बंपर जीत, बीआरएस और भाजपा ने भी दर्ज कराई मौजूदगी; जानें AIMIM का हाल
रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूती देते हुए कांग्रेस ने तेलंगाना के नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत दर्ज की है। 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड जीते। वहीं बीआरएस को लगभग 700 और बीजेपी को करीब 275 वार्डों में सफलता मिली। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
बांग्लादेश की संसद
- फोटो : PTI
Bangladesh: पीएम के अधिकार सीमित, बढ़ेगी राष्ट्रपति की ताकत; महिलाओं का दबदबा होगा कायम; क्या है जुलाई चार्टर?
बांग्लादेश में 13वां आम चुनाव इस लिहाज से काफी अलग था कि लोगों ने सिर्फ नई सरकार चुनने के लिए ही वोट नहीं डाला बल्कि यह फैसला भी सुनाया कि सत्ता की राजनीति का स्वरूप क्या होना चाहिए। इसके बाद देश में राष्ट्रपति की ताकत बढ़ना तय माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
रोमांटिक गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
इन बॉलीवुड रोमांटिक गानों के साथ मनाएं वैलेंटाइन डे, 'तेरा इश्क है...' से लेकर कई गाने शामिल; देखें पूरी लिस्ट
बॉलीवुड के कुछ गाने प्यार, रोमांस और इमोशंस से भरे हुए हैं। वैलेंटाइन डे पर इन्हें प्लेलिस्ट में डालकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, कैंडल लाइट डिनर करें या बस साथ बैठकर सुनें। इन गानों के साथ आपका वैलेंटाइन डे बहुत स्पेशल और यादगार बन जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
ग्रीम क्रीमर और उनका परिवार
- फोटो : graemecremer30 (instagram)
Valentine Day Special: करियर दांव पर लगाकर पत्नी के सपनों को दी उड़ान, अब प्यार की ताकत से फिर मैदान पर वापसी
वैलेंटाइन डे पर अक्सर प्यार के वादों और तोहफों की बातें होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो साबित करती हैं कि सच्चा प्यार सिर्फ शब्दों में नहीं, फैसलों में दिखता है। यह कहानी है जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ग्रीम क्रीमर की जिन्होंने अपनी पत्नी के सपनों को पंख देने के लिए अपने करियर को खुद रोक दिया। यह कहानी उस खिलाड़ी की है जिसने अपने देश की कप्तानी संभाली, 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए, लेकिन जब पत्नी के सपनों और अपने करियर के बीच चुनाव का वक्त आया, तो उसने बिना हिचक पत्नी का साथ चुना। पढ़ें पूरी खबर
बारिश के बाद पुलवामा में लहलहाते धान के खेत।
- फोटो : संवाद
Srinagar: पुलवामा में दहशत नहीं... अब उम्मीदों के साथ होती है हर सुबह, बर्बर हमले के सात साल बाद बदली फिजा
14 फरवरी 2019...। धमाका...। 40 सीआरपीएफ के जवान बलिदान हो गए। सारा देश गम और गुस्से से उबल पड़ा। पुलवामा में गम-गुस्से के साथ ही खौफ का साया भी था। पर...? हमारे सुरक्षा बलों के संकल्प, शौर्य, मुस्तैदी और सामरिक रणनीति की बदौलत पुलवामा की फिजा बदली है। पढ़ें पूरी खबर