संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हो गया। इसकी शुरुआत जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुई। इसके अलावा यूपी में योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ। राज्यसभा में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ जैसी रेल दुर्घटनाओं को लेकर राजनीति नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने इस घटना से सीख लेते हुए तमाम उपाय किए हैं, जिनमें देश के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र बनाना शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बीच बिहार में भोजपुर जिले के आरा शहर में दिल दहला देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। शहर के बीचोबीच स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े आठ से नौ की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पूरी दुकान को लूट लिया। आइए पढ़ते हैं दिनभर की अहम खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की हंगामेदार शुरुआत
बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद की कार्यवाही के पहले ही दिन काफी हंगामा देखने को मिला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बयान पर डीएमके सांसदों ने वॉकआउट किया। साथ ही वोटर लिस्ट के मुद्दे को भी विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया। राज्यसभा में उप-सभापति ने परिसीमन और तीन भाषा नीति के मुद्दे पर चर्चा से इनकार कर दिया तो विपक्ष ने इसे लेकर खूब हंगामा किया और सदन से वॉकआउट किया। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
3 of 12
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम स्टालिन के बीच ठनी
तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच तीन भाषा नीति को लेकर विवाद जारी है। सोमवार को एमके स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान को अहंकारी बताया। स्टालिन ने कहा कि वे खुद को राजा समझकर अहंकार से बात करते हैं। प्रधान अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। लोकसभा में सोमवार को प्रधान ने तमिलनाडु सरकार को बेईमान कहा था। इसके बाद जवाब में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार केंद्र की पीएमश्री योजना को लागू करने के लिए आगे नहीं आई है और जब ऐसा है तो कोई भी उन्हें इस संबंध में राजी नहीं कर सकता। सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह बताइए कि क्या आप वह फंड जारी कर सकते हैं या नहीं, जो हमसे एकत्र किया गया था और जो तमिलनाडु के छात्रों के लिए है। पढ़ें विस्तार से
4 of 12
लोकसभा में राहुल गांधी ने रखी मांग
- फोटो : ANI
'पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए'
करीब एक महीने के अंतराल के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र के दूसरे भाग के पहले कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस देखने को मिली है। वहीं लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक मांग रखी कि 'पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। सभी विपक्षी दल वोटर लिस्ट पर सवाल उठा रहे हैं। अब पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए।' पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
5 of 12
Mahakumbh
- फोटो : अमर उजाला
'महाकुंभ के दौरान नहाने लायक था गंगा का पानी'
गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने संसद में सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की नई रिपोर्ट पेश की। सरकार ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान भी त्रिवेणी संगम पर गंगा का पानी नहाने लायक था। सरकार ने यह भी बताया कि गंगा नदी की सफाई के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में कुल 7,421 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
6 of 12
वेज-नॉन वेज थाली
- फोटो : amarujala.com
फरवरी महीने में शाकाहारी थाली सस्ती हुई
फरवरी में घर में बने भोजन की शाकाहारी थाली पिछले साल के इसी महीने की तुलना में एक फीसदी सस्ती हो गई। हालांकि, इस दौरान मांसाहारी थाली की कीमत में लगभग 6 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी थाली की कीमत में गिरावट मुख्य रूप से टमाटर और एलपीजी की कीमतों में कमी के कारण हुई। वहीं, मांसाहारी थाली की कीमतों में इजाफे का कारण ब्रॉयलर चिकन की कीमतों का बढ़ना रहा। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा "फरवरी में टमाटर की कम कीमतों के बीच शाकाहारी थाली की कीमत में साल-दर-साल गिरावट आई।दूसरी ओर, ब्रॉयलर की कीमत में वृद्धि जारी रहने के कारण मांसाहारी थाली की कीमत में मामूली वृद्धि हुई"। पढ़ें विस्तार से
विज्ञापन
7 of 12
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तनिष्क के शोरूम में फिल्मी स्टाइल में लूट
भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार को दिल दहला देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। शहर के बीचोबीच स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े आठ से नौ की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पूरी दुकान को लूट लिया। करीब 30 मिनट तक शोरूम के अंदर आतंक मचाते हुए लुटेरे एक-एक स्टॉल से ज्वेलरी समेटते रहे, लेकिन महज 600 मीटर दूर मौजूद नगर थाना पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। यह घटना न सिर्फ भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल देती है। पढ़ें विस्तार से
8 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में 10 हजार से 25 हजार मूल्य वाले स्टांप पत्र अवैध करार
यूपी में अब 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक के भौतिक स्टांप वैध नहीं माने जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद अब 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के स्टांप पत्र चलन से बाहर हो जाएंगे। अब इनके स्थान पर ई-स्टाम्प का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले खरीदे गए पत्र 31 मार्च तक वापस किए जा सकेंगे या फिर प्रयोग किए जा सकेंगे। पढ़ें विस्तार से
9 of 12
अयोध्या
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राम मंदिर में अब प्रभु के दर्शन के साथ लीलाएं भी देख सकेंगे रामभक्त
राम मंदिर परिसर में अब सिर्फ रामलला के दर्शन ही नहीं होंगे बल्कि श्रद्धालु भगवान श्रीराम से संबंधित जो भी प्रसंग हैं, वह भी देख सकेंगे। भगवान राम के जन्म से लेकर लंका विजय तक की सारी लीलाएं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से देख सकेंगे। राम मंदिर परिसर में एक वर्ष के अंदर रामकथा संग्रहालय यानी म्यूजियम भी बनकर तैयार हो जाएगा। पढ़ें विस्तार से
10 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा देश के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। भारत ने उनके नेतृत्व में पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है और आठ महीने के भीतर दूसरा आईसीसी खिताब जीतने में सफल रहा है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए पिछले साल टी20 विश्व कप जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने लगातार पांच जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। पढ़ें विस्तार से
11 of 12
x
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में 'एक्स' का सर्वर डाउन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' का सर्वर सोमवार दोपहर दुनियाभर में डाउन हो गया। तकनीकी कारणों से दुनियाभर में कई उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही 'एक्स' की सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। पढ़ें विस्तार से
रमजान के दौरान गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो पर कश्मीर के नेता नाराज
रमजान माह में गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो से कश्मीरी नेता नाराज हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फैशन शो के कारण स्थानीय लोगों की संवेदनाएं आहत हुई हैं। पढ़ें विस्तार से