Optical Illusion For IQ Test: सोशल मीडिया पर कई तरह के टास्क मिलते हैं। इन टास्क से लोगों को दिनभर की थकान से राहत मिलती हैं और दिमाग को तरोताजा कर देते हैं। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। हम भी आपके लिए हर दिन तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज लाते रहते हैं जो आपके दिमाग को तरोताजा कर सकते हैं। आपने कई दिलचस्प और दिमाग को घूमा देने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे। आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें होली के बीच होलिका लिखा है। आपको होलिका खोजना है, जिसके लिए आपके पास 10 सेकेंड का समय है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। इसके बावजूद लोग ऐसी तस्वीरों को पसंद करते हैं और इसको लेकर मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। हालांकि, ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को लेकर मिले चैलेंज को ज्यादातर लोग पूरा नहीं कर पाते हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाएंगे और शायद ही होलिका को दिए गए समय में खोज पाएंगे।