फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: यूक्रेन-रूस युद्ध पर आईसीजे का बड़ा फैसला, पंजाब में अब 'मान' सरकार, पढ़ें दिन की अहम खबरें

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Breaking News - फोटो : Amar Ujala Graphics
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर अंतराष्ट्रीय अदालत ने रूस को हमला रोकने का आदेश दिया है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज अमेरिका की संसद को संबोधित किया। वहीं, महिला क्रिकेट विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : सोशल मीडिया
महिला विश्व कप के चौथे मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का का सामना करना पड़ा है। इस टूर्नामेंट के चार मैचों में यह भारत की दूसरी हार है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 134 रन बना पाई। खराब बल्लेबाजी की वजह से ही भारत को मैच में हार का सामना करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
अमेरिकी संसद को संबोधित करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में जेलेंस्की ने अमेरिका से सीधे मदद करने की गुहार लगाई और कहा कि यूक्रेन को इस वक्त अमेरिका की जरूरत है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

4 of 7
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस - फोटो : फाइल
हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर फैसला सुनाते हुए रूस को तुरंत यूक्रेन पर आक्रमण बंद करने को कहा है। साथ ही कहा है कि रूस समर्थित कोई भी पक्ष इसमें सैन्य दखल न दे। कोर्ट ने कहा कि उसका जो भी फैसला होगा, सभी पक्षों के लिए बाध्यकारी होगा। पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : ANI
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई के आंकड़ों ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने मंगलवार को भी जारी रखे। फिल्म के कलेक्शन ने अजय देवगन की सुपर हिट फिल्म ‘तानाजी’ का भी पहले मंगलवार की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई की ये रफ्तार दूसरे हफ्ते भी जारी रही तो ये फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है जिसने साल 1975 में अपनी लागत की बीस गुना कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

6 of 7
गौतम अडानी - फोटो : एएनआई (फाइल)
अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाई है। एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार अडानी ने पिछले साल हर सप्ताह अपनी संपत्ति में छह हजार करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान उनकी संपत्ति में 49 अरब डालर (लगभग 3733 अरब 97 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये) का इजाफा हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भगवंत मान ने बुधवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के समक्ष पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लाखों लोगों के बीच भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद की गोपनीयता और निष्ठा की शपथ दिलाई। पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें