फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विपक्षी इंडिया ब्लॉक से अलग हुई AAP, प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी; दिनभर की अहम खबरें

Fri, 18 Jul 2025 09:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आम आदमी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से दूरी बनाते हुए कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सांसद संजय सिंह ने गठबंधन की ऑनलाइन बैठक से पहले यह बात कही। उधर, जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ने के कारण उनका जनसभा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2029 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही युग रहेगा। अभिनेता अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। उधर, महाराष्ट्र में भाजपा और शरद पवार गुट के समर्थकों के बीच झड़प के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और टीएमसी पर हमला बोला। उधर, टाटा समूह ने एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपये का वेलफेयर ट्रस्ट बनाया है। छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका द्वारा टीआरएफ को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित करने की सराहना की। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
विज्ञापन

2 of 10
संजय सिंह, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI
AAP: विपक्षी इंडिया गठबंधन से अलग हुई आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन से अपनी दूरी बनाते हुए कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और इसका नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार शाम ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की डिजिटल माध्यम से होने वाली बैठक से एक दिन पहले यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
Prashant Kishor Health : जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द; एक्सरे-HRCT जांच होगी
आरा में जनसभा के लिए जा रहे प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अपनी ही गाड़ी के दरवाजे से भीड़ में दबने के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। सांसों में भी दिक्कत बताई जा रही है। उनकी गाड़ी कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचते-पहुंचते लौटा ली गई। कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रशांत किशोर के चिकित्सकों को एक्सरे, एचआरसीटी सहित इको-ईसीजी जांच के लिए भी सलाह दी गई है। समर्थक उन्हें पटना लेकर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
Chhattisgarh: अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादी ढेर
नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के ढेर होने की भी सूचना मिल रही है। अब तक मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47/एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और रोजमर्रा की चीजें बरामद की गई हैं। अभियान अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
निशिकांत दुबे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI
BJP: निशिकांत दुबे बोले- पीएम मोदी के बिना 150 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे, 2029 में उनके ही नेतृत्व में लड़ेंगे
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले 15-20 वर्षों तक देश में केवल मोदी का ही युग रहेगा। उन्होंने दावा किया कि अगर पीएम मोदी पार्टी के नेता नहीं रहे, तो भाजपा 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।  निशिकांत दुबे ने कहा, 'जब पीएम मोदी आए, तब जो तबका कभी भाजपा का वोटर नहीं था, खासकर गरीब तबका, वह भाजपा का वोट बैंक बन गया। इसलिए 2029 का चुनाव भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ही लड़ना होगा।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
'सैयारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम
Saiyaara Day 1 Box Office: दर्शकों पर चल पड़ा अहान पांडे-अनीत का जादू, डबल डिजिट में खुला 'सैयारा' का खाता
अहान पांडे के डेब्यू की खबरें लंबे वक्त से फिल्म जगत की सुर्खियों में थीं।  आज आखिर 18 जुलाई को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है। यशराज फिल्म्स ने इस नए सितारे को उतारा है। उनके साथ ही फिल्म में नजर आईं अनीत पड्डा की भी यह पहली फिल्म है। जानिए मोहित सूरी के निर्देशन में बनी दो नए सितारों की फिल्म ने कैसी ओपनिंग ली है? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
पीएम मोदी - फोटो : पीएम मोदी
Maharashtra: भाजपा और शरद पवार गुट के समर्थकों के बीच झड़प के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई निवेशक नहीं आ रहे हैं। यहां का विकास रुक गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी के 'गुंडा टैक्स' की वजह से राज्य में निवेशक आने से डरते हैं। इस तरह की भ्रष्ट और भय की राजनीति ने बंगाल की आर्थिक प्रगति को रोक दिया है और युवाओं को रोजगार से वंचित किया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : ANI
Tata Group: एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए टाटा ने बनाया वेलफेयर ट्रस्ट, ₹500 करोड़ से की जाएगी मदद
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स ने शुक्रवार को एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये का एक वेलफेयर ट्रस्ट बनाने की घोषणा की है। इस ट्रस्ट का नाम 'एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट' रखा गया है और इसे मुंबई में रजिस्टर किया गया है। टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स, दोनों ने इस ट्रस्ट में 250-250 करोड़ रुपये का योगदान देने का वादा किया है। यह पैसा सामाजिक और मानवीय मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बर्थडे पर बढ़ी चैतन्य की मुश्किलें: ईडी ने पूर्व सीएम के बेटे को किया गिरफ्तार, बघेल बोले- न झुकेगा न डरेगा
छत्तीसगढ़ में आज सुबह ईडी की टीम पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कई घंटों की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की टीम हिरासत में लेकर रायपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल का आज बर्थडे भी है। इसी दिन ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने चैतन्य का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन, ईडी ने पहले ही कार्रवाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

10 of 10
एस जयशंकर। - फोटो : पीटीआई
TRF: 'आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता', टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर जयशंकर ने जताई खुशी
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने की सराहना की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'भारत-अमेरिका की आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की एक मजबूत पुष्टि। लश्कर ए तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और वैश्विक आतंकवादी संगठन (एसडीजीटी) घोषित करने के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी विदेश विभाग की सराहना करता हूं। इसी संगठन ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें