सुप्रीम कोर्ट में कल फिर नए वक्फ कानून की वैधता पर सुनवाई होगी। वहीं, स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन की तैनाती की खबरों को सेना ने खारिज किया और बताया कि मंदिर परिसर में कोई हथियार नहीं लगाए गए। उधर, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर निशाना साधते हुए इसे छोटा सा युद्ध करार दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों का सफाया किया और पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर ला दिया। वहीं, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अजीम प्रेमजी को टाइम पत्रिका की परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया। आईपीएल 2025 का फाइनल अब कोलकाता की जगह अहमदाबाद में खेला जाएगा। प्रोफेसर अली खान को सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, पाकिस्तान ने अपने सेना प्रमुख असीम मुनीर को फील्ड मार्शल पद पर पदोन्नत किया। उधर, ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात देवेंद्र शर्मा को फिर से गिरफ्तार किया गया। उस पर 100 से ज्यादा हत्याओं आरोप है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि परेश रावल बिना बताए शूटिंग छोड़कर चले गए। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...